फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Why Bharat Arun was first choice of Ravi Shastri as bowling coach over Zaheer khan

श्रीलंका रवाना होने से पहले शास्त्री ने बताया, भरत को क्यों बनाया गेंदबाजी कोच?

Wed, 19 Jul 2017 04:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 19 Jul 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
Why Bharat Arun was first choice of Ravi Shastri as bowling coach over Zaheer khan
रवि शास्त्री - फोटो : ANI

बीसीसीआई ने मंगलवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फेंस करके साल 2019 तक टीम इंडिया के कोच, असिस्टेंट कोच, गेंदबाजी कोच और फील्जिंग कोच सहित सपोर्ट स्टाफ की घोषणा कर दी।  इस दौरान सबसे ज्यादा विवाद सीएसी द्वारा शास्त्री को टीम का हेड कोच नियुक्त किए जाने के साथ-साथ राहुल द्रविड़ को बैटिंग कंसल्टेंट और जहीर खान को गेंदबाजी कोच घोषित किया था। लेकिन अंत में सीएसी के निर्णय को दरकिनार करते हुए शास्त्री को उनकी पसंद का सपोर्ट स्टाफ दे दिया गया। जिसमें संजय बांगर को टीम इंडिया का असिस्टेंट कोच, भरत अरुण को गेंदबाजी और आर श्रीधर को फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया। 

विज्ञापन


हांलाकि शास्त्री ने प्रेस कॉन्फेंस के दौरान ये भी कहा कि उन्होंने द्रविड़ और जहीर से चार दिन पहले बात की। दोनों ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं और दोनों को टीम के साथ कंसर्न्ड अथारिटीज से बात करके जोड़ा जाएगा। दोनों के अनुभव और सलाह का फायदा टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित होंगे। 
विज्ञापन


बुधवार को श्रीलंका दौरे पर रवाना होने से पहले कप्तान विराट कोहली और रवि शास्त्री मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान जब उनसे जहीर पर भरत अरुण को वरीयता दिए जाने के मसले पर सवाल पूछा गया तो शास्त्री ने जवाब देते हुए कहा, भरत अरुण का  कोचिंग का 15 साल का ट्रैक रिकॉर्ड है। उसे देखिए वो बेहतरीन है। जूनियर लेवल से  लेकर अंडर-19 और जूनियर वर्ल्ड कप का भी वो हिस्सा  रह चुके हैं।  शास्त्री ने कहा वो खिलाड़ियों को मुझसे ज्यादा बेहतर तरीके से जानते हैं,  क्योंकि वो सिस्टम में 15 साल से है । उनके टेस्ट अनुभव के बार में शास्त्री ने कहा उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले यदि वो टेस्ट क्रिकेट खेलते तो उनका नाम सूची में सबसे ऊपर होता इसलिए मैं उनके बारे में कोई ज्यादा सफाई नहीं देना चाहता। वो किसमें बेहतर हैं उनकी क्या खूबियां हैं वो सबके सामने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


उनके प्रदर्शन के बारे में शास्त्री ने कहा, कि उनका प्रदर्शन की उनके चयन का आधार है आप साल 2015 के विश्वकप हो ले लीजिए भारत ने 8 मैचों में  80 में से 77 विकेट हासिल किए थे। तब भरत अरुण ही टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed