फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Who will replace Jasprit Bumrah in Team India Squad for T20 World Cup? competition between shami deepak Chahar

T20 WC: जसप्रीत बुमराह के बाहर होने पर कौन होगा उनका रिप्लेसमेंट? इन तीन तेज गेंदबाजों के बीच है कड़ी टक्कर

Thu, 29 Sep 2022 05:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 29 Sep 2022 05:38 PM IST
सार

बोर्ड के सामने बुमराह के सही रिप्लेसमेंट का चुनाव करने की चुनौती है। बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की जब घोषणा की थी तो मोहम्मद शमी और दीपक चाहर को स्टैंडबाय में रखा था। अब इन दोनों के बीच ही स्क्वॉड में शामिल किए जाने के लिए कड़ी टक्कर है।

विज्ञापन
Who will replace Jasprit Bumrah in Team India Squad for T20 World Cup? competition between shami deepak Chahar
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही भारतीय टीम पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उन्हें बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर है। बुमराह ने हाल ही में चोट से वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी दो मैचों में हिस्सा लिया था। बुमराह चोट की वजह से ही एशिया कप नहीं खेले थे। टीम इंडिया उस टूर्नामेंट में सुपर-फोर से ही बाहर हो गई थी। अब वह टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं खेलते दिखेंगे। 
विज्ञापन

 

Who will replace Jasprit Bumrah in Team India Squad for T20 World Cup? competition between shami deepak Chahar
जसप्रीत बुमराह - फोटो : अमर उजाला
बुमराह पिछले दो टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। वह 2016 और 2021 टी20 विश्व कप में खेले थे। हालांकि, 2021 टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ सात विकेट लिए थे। भारतीय टीम 2021 विश्व कप के सुपर-12 राउंड से ही बाहर हो गई थी। इस साल टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। ऐसे में बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाज का न होने टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Who will replace Jasprit Bumrah in Team India Squad for T20 World Cup? competition between shami deepak Chahar
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, बीसीसीआई ने बुमराह को लेकर अभी तक पुष्टि नहीं की है। अब बोर्ड के सामने उनके सही रिप्लेसमेंट के चुनाव की चुनौती है। बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की जब घोषणा की थी तो मोहम्मद शमी और दीपक चाहर को स्टैंडबाय में रखा था। अब इन दोनों के बीच ही स्क्वॉड में शामिल किए जाने के लिए कड़ी टक्कर है। हम आपको बता रहे हैं कि इन दोनों में से किसकी दावेदारी सबसे ज्यादा मजबूत है...
विज्ञापन

1. दीपक चाहर

Who will replace Jasprit Bumrah in Team India Squad for T20 World Cup? competition between shami deepak Chahar
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के स्टार पेस बॉलर दीपक चाहर को बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। चाहर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल हैं। पहले टी20 में उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए दो विकेट भी झटके। चाहर भी चोट से वापसी कर रहे हैं और इस साल आईपीएल भी नहीं खेले थे। करीब सात महीने क्रिकेट से दूर रहने के बाद इस साल अगस्त-सितंबर में जिम्बाब्वे दौरे पर टीम में वापसी की थी।

जिम्बाब्वे दौरे पर भी चाहर ने अच्छी गेंदबाजी की थी। चाहर की खास बात यह है कि वह पावरप्ले में विकेट निकालने में माहिर हैं। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद से वह नियमित तौर पर टीम इंडिया में शामिल रहे थे। हालांकि, इस साल फरवरी में वह चोटिल हो गए थे। चाहर का टी20 अंतरराष्ट्रीय में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 22 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 28 विकेट लिए हैं। उनकी इकोनॉमी रेट 8.09 की रही है।
 

आईपीएल में पावरप्ले ओवर्स में सबसे ज्यादा विकेट

गेंदबाज विकेट पारी इकोनॉमी रेट
भुवनेश्वर कुमार 54 143 5.94
संदीप शर्मा 53 102 6.85
उमेश यादव 53 115 7.50
जहीर खान 52 99 6.74
रविचंद्रन अश्विन 46 111 6.45
धवल कुलकर्णी 44 86 7.49
इशांत शर्मा 44 91 7.08
दीपक चाहर 43 63 7.75
आशीष नेहरा 40 88 7.49
प्रवीण कुमार 39 117 6.68

Who will replace Jasprit Bumrah in Team India Squad for T20 World Cup? competition between shami deepak Chahar
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
चाहर के साथ खास बात यह है कि वह गेंदबाजी के साथ-साथ लोअर ऑर्डर में लंबे-लंबे छक्के भी लगा सकते हैं। इस साल वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में होना है। ऐसे में शुरुआती कुछ ओवरों में स्विंग और उछाल हासिल कर चाहर विपक्षी टीमों को परेशान कर सकते हैं। आईपीएल में दीपक चाहर का पावरप्ले में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने पहले छह ओवर में गेंदबाजी करते हुए 63 पारियों में 43 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.75 का रहा है।

हालांकि, मिडिल और डेथ ओवर्स में चाहर की गेंदबाजी उतनी अच्छी नहीं रही। छह ओवर के बाद यानी मिडिल और डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करते हुए दीपक चाहर ने आईपीएल में 63 पारियों में सिर्फ 16 विकेट लिए हैं। हालांकि, डेथ ओवर्स के लिए भारत के पास पहले से ही अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल मौजूद हैं। ऐसे में चाहर को शुरुआती सफलता हासिल करने के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।

2. मोहम्मद शमी

Who will replace Jasprit Bumrah in Team India Squad for T20 World Cup? competition between shami deepak Chahar
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज शमी के लिए पिछले कुछ हफ्ते अच्छी नहीं बीते हैं। पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद शमी को टी20 स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें 15 सदस्यीय टीम में नहीं चुना गया। उन्हें स्टैंडबाय रखा गया। शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया, लेकिन सीरीज से ठीक पहले वह कोरोना संक्रमित हो गए।

इसी वजह से वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज से भी बाहर हो गए। अब बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाज के बाहर होने के बाद शमी के अनुभव की टीम इंडिया को जरूरत पड़ सकती है। सही मायनों में वह बुमराह के लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट हैं। हालांकि, पिछले टी20 विश्व कप में शमी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और वह पांच मैचों में सिर्फ छह विकेट लिए थे। साथ ही पिछले एक साल में एक भी टी20 नहीं खेलना उनके खिलाफ जा सकता है।

2019 से लेकर अब तक आईपीएल में 1 से 6 ओवर के बीच सबसे ज्यादा विकेट
गेंदबाज विकेट इकोनॉमी
दीपक चाहर 32 7.7
ट्रेंट बोल्ट 31 6.8
मोहम्मद शमी 25 6.9
कगिसो रबाडा 19 7.8
जसप्रीत बुमराह 17 6.4
खलील अहमद 16 7.9
मोहम्मद सिराज 16 8.2

Who will replace Jasprit Bumrah in Team India Squad for T20 World Cup? competition between shami deepak Chahar
शमी आईपीएल के दौरान - फोटो : twitter @ipl
आईपीएल 2022 में शमी का प्रदर्शन शानदार रहा था। वह चैंपियन बनने वाली गुजरात जाएंट्स टीम का हिस्सा थे और 16 मैचों में 20 विकेट लिए थे। शमी ने आईपीएल 2022 में पावरप्ले में चेन्नई सुपर किंग्स के मुकेश चौधरी के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। दोनों ने 11-11 विकेट लिए थे। 2019 से लेकर अब तक आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में मोहम्मद शमी तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस दौरान 6.9 की इकोनॉमी रेट और 34.5 की औसत से 25 विकेट लिए थे।

2018 से लेकर अब तक टी20 में 16 से 20 ओवर के बीच सबसे खराब इकोनॉमी रेट
गेंदबाज इकोनॉमी
जेसन होल्डर 10.7
डेनियल सैम्स 10.7
बेन लाफलिन 10.6
आंद्रे रसेल 10.3
मोहम्मद शमी 10.3
टॉम करन 10.2
नोट: कम से कम 80 ओवर गेंदबाजी करने वाले बॉलर

Who will replace Jasprit Bumrah in Team India Squad for T20 World Cup? competition between shami deepak Chahar
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, ओवरऑल टी20 यानी लीग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को मिलाकर 2018 से लेकर अब तक 16 से 20 ओवरों के बीच शमी का पांचवां सबसे खराब इकोनॉमी रेट है। उन्होंने डेथ ओवर्स में 10.3 की इकोनॉमी रेट से रन दिए हैं। आईपीएल 2022 में 7 से 15 ओवर के बीच शमी का तीसरा सबसे खराब इकोनॉमी रेट रहा। उन्होंने मिडिल ओवर्स में 10.1 की इकोनॉमी रेट से रन लुटाए।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सात से 15 ओवर के बीच शमी का इकोनॉमी रेट सबसे खराब रहा है। उन्होंने 10.5 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं। विकेट लेने का उनका औसत भी 57.5 रहा है। यह उनके खिलाफ जा सकता है। शमी ने टी20 इंटरनेशनल करियर में आठ साल में 17 ही मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 18 विकेट लिए हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इन दोनों में से किसे भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है।

आईपीएल 2022 में 7 से 15 ओवर के बीच सबसे खराब इकोनॉमी रेट
गेंदबाज इकोनॉमी
ओडियन स्मिथ 12.4
टायमल मिल्स 11.9
मोहम्मद शमी 10.1
शाहबाज अहमद 9.9
ओबेड मैकॉय 9.9
मार्को यानसेन 9.8
नोट: कम से कम सात ओवर गेंदबाजी करने वाले बॉलर

3. मोहम्मद सिराज

Who will replace Jasprit Bumrah in Team India Squad for T20 World Cup? competition between shami deepak Chahar
मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
इन दोनों के अलावा तीसरा नाम जो उभरकर सामने आ रहा है, वह हैं मोहम्मद सिराज का। सिराज ने हाल ही में इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। साथ ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव भी है। 2020 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिराज का प्रदर्शन शानदार रहा था।

आईपीएल से अपनी पहचान बनाकर टीम इंडिया में आने वाले सिराज ने टीम के लिए ज्यादातर वनडे और टेस्ट मैच खेले हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने कुल पांच मैचों में 10 से ऊपर की इकोनॉमी से पांच विकेट लिए हैं।

Who will replace Jasprit Bumrah in Team India Squad for T20 World Cup? competition between shami deepak Chahar
मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
उनका प्रदर्शन टी20 में भले ही अच्छा न रहा हो लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया की पिच पर स्विंग करा सकते हैं। बुमराह के वर्ल्ड कप से बाहर होने के तुरंत बाद मोहम्मद सिराज ट्विटर पर ट्रेंड भी होने लगे थे। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सिराज को जसप्रीत बुमराह का सबसे बेहतर रिप्लेसमेंट बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed