फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ‘Who is he’, asks actress Raai Laxmi when questioned about MS Dhoni 

पूर्व प्रेमिका राय लक्ष्मी से जब पूछा धोनी से जुड़ा सवाल, तो उन्होंने दिया ये जवाब 

Mon, 18 Sep 2017 09:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 18 Sep 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
‘Who is he’, asks actress Raai Laxmi when questioned about MS Dhoni 
राय लक्ष्मी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की  प्रेमिका रह चुकी साउथ इंडियन एक्ट्रेस राय लक्ष्मी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। राय लक्ष्मी अपनी बॉलीवुड डेब्लू फिल्म जूली- 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इस दौरान जब रायलक्ष्मी से धोनी के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस सवाल पर नाखुशी जाहिर करते हुए पूछा कौन धोनी?
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि उनके साथ अब मेरा नाम जोड़ना बंद कीजिए। वो अब शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वो अब उनके बारे में चर्चा करना पसंद नहीं करती हैं लेकिन वो उनका सम्मान करती हैं। राय लक्ष्मी ने कहा ये अब बीती बात हो चुकी है। वो अपनी पत्नी और बच्ची के साथ सुखी जीवन जी रहे हैं। कुछ बातें कभी-कभी नहीं बन पाती हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, लोग किसी भी बात को पता नहीं क्या सोचकर तूल देते हैं। उसी वक्त लोग कहने लगे कि मैं उनसे शादी करने वाली हूं जबकि ये सच नहीं था। दोनों के बीच रिलेशनशिप की बातों को इतना तूल दिया गया कि हम दोनों ही असहज महसूस करने लगे इसलिए मैं इस बारे में मीडिया से बात नहीं करना चाहती। लेकिन अब मैं थोड़ी बहुत बात कर रही हूं। मैं उनका सम्मान करती हूं इसलिए इस बारें में कभी विस्तार से बात नहीं करती हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी और राय लक्ष्मी के बीच रिलेशनशिप की बात साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन के दौरान परवान चढ़ी थी। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान थे और राय लक्ष्मी टीम की ब्रैंड एम्बैस्डर। इस बारे में धोनी ने कभी कोई बात नहीं की। उन पर बनी बायोपिक में भी इस बारे कोई बात नहीं थी। इस पर राय लक्ष्मी ने उस वक्त नाखुशी भी जताई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed