{"_id":"67448a72d050a162c10676a4","slug":"who-is-gurjapneet-singh-csk-buys-pacer-in-ipl-2025-mega-auction-know-career-stats-2024-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL Auction: कौन हैं गुरजपनीत सिंह? CSK ने सात गुना से ज्यादा कीमत पर खरीदा, पहले भी रह चुके टीम का हिस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Auction: कौन हैं गुरजपनीत सिंह? CSK ने सात गुना से ज्यादा कीमत पर खरीदा, पहले भी रह चुके टीम का हिस्सा
Mon, 25 Nov 2024 08:05 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दाह
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:05 PM IST
सार
बाएं हाथ का यह गेंदबाज अब आईपीएल में पांच बार की विजेता सीएसके का हिस्सा बन गया है। वह पहले भी इस टीम के लिए नेट्स पर गेंदबाजी कर चुके हैं। टीएनपीएल 2023 में एस मदुरई पैंथर्स के लिए के लिए खेलते हुए उन्होंने 15 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी।
विज्ञापन
गुरजपनीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी जेद्दाह में हो रही है। आज इसका दूसरा दिन है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए तमिल नाडु के एक गेंदबाज को उसके बेस प्राइस से सात गुना से ज्यादा कीमत पर टीम का हिस्सा बना लिया। हम जिस खिलाड़ी की यहां चर्चा कर रहे हैं, उनका नाम गुरजपनीत सिंह है। तेज गेंदबाज आगामी संस्करण में सीएसके के लिए खेलते नजर आएंगे। 30 लाख के बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को टीम ने 2.2 करोड़ में खरीद लिया।
विज्ञापन
कौन हैं गुरजपनीत?
गुरजपनीत की कहानी किसी फिल्म की कहानी से कमी नहीं है। उनका जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ था। बाद में वह हरियाणा के अंबाला चले गए, यहां वह बड़े हुए और खेलना सीखा। 17 की उम्र में उन्होंने तमिल नाडु का रुख किया। यहां उन्हें तमिल नाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) में खेलने का मौका मिला। 2021 में उन्होंने इस लीग में डेब्यू किया था। एक संस्करण में सात विकेट लेकर उन्होंने चयनकर्ताओं पर गहरा प्रभाव छोड़ा।

एक सीजन में 15 विकेट लेकर मचाई गदर
बाएं हाथ का यह गेंदबाज अब आईपीएल में पांच बार की विजेता सीएसके का हिस्सा बन गया है। वह पहले भी इस टीम के लिए नेट्स पर गेंदबाजी कर चुके हैं। टीएनपीएल 2023 में एस मदुरई पैंथर्स के लिए के लिए खेलते हुए उन्होंने 15 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी। हाल ही में उन्हें रणजी ट्रॉफी के लिए भी चुना गया था। घरेलू क्रिकेट में भी वह तमिल नाडु के लिए ही खेलते हैं।

गेंदबाज का करियर
हाल ही में 26 वर्षीय गेंदबाज की एक तस्वीर विराट कोहली के साथ वायरल हुई थी। दरअसल, भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला गया था। इस दौरान वह अभ्यास सत्र में दिखे थे। बात करें उनके करियर की तो उन्होंने चार फर्स्ट क्लास मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, एक टी20 मैच में दो विकेट हासिल किए हैं।