फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Which quality is making Virat Kohli more effective in the shortest format explains Gautam Gambhir

गेल जैसी ताकत और एबी जैसी क्षमता न होने के बावजूद इतने सफल कैसे हैं विराट कोहली?

Tue, 16 Jun 2020 08:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 16 Jun 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
Which quality is making Virat Kohli more effective in the shortest format explains Gautam Gambhir
विराट कोहली , क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स - फोटो : ट्विटर

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि क्रिस गेल जैसी 'ताकत' और एबी डीविलियर्स जैसी 'क्षमता' नहीं होने के बावजूद विराट कोहली अगर टी-20 क्रिकेट में सफल हैं तो इसका पूरा श्रेय उनकी बेहतरीन फिटनेस को जाता है। 

विज्ञापन


कोहली टेस्ट और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में तो सफल हैं ही उन्होंने टी-20 में भी अपनी विशेष छाप छोड़ी है। भारतीय कप्तान ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक 82 मैचों में 50.8 की औसत से 2794 रन बनाए हैं।
विज्ञापन


गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम क्रिकेट कनेक्टेड में कहा, 'वह (कोहली) हमेशा एक स्मार्ट क्रिकेटर रहा है, लेकिन उसने अपनी शानदार फिटनेस के कारण अपने पूरे टी-20 करियर को बेहद सफल बना दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'शायद इसलिए कि उसके पास क्रिस गेल जैसी ताकत नहीं है, उसके पास एबी डिविलियर्स जैसी क्षमता नहीं है, उसके पास संभवत: जाक कैलिस या ब्रायन लारा जैसी क्षमता नहीं है।'

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज से पूछा गया था कि भारतीय कप्तान के क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में सफल होने के क्या कारण हैं। गंभीर ने कहा कि विकेटों के बीच दौड़ लगाने और स्ट्राइक रोटेट करने में भी कोहली का कोई सानी नहीं है। इस मामले में गेल, डीविलियर्स और रोहित शर्मा भी उनसे पीछे हैं।

टी-20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 की विजेता टीम के सदस्य रहे गंभीर ने कहा, 'उसका सबसे मजबूत पक्ष उसकी फिटनेस है और उसने इसे अपने खेल में अच्छी तरह से ढाला है। यही वजह है कि वह इतना सफल है इसलिए इसका श्रेय उसे जाता है।'

उन्होंने कहा, 'सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह विकेटों के बीच बहुत अच्छी तरह से दौड़ लगाता है, बहुत अधिक बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाते हैं।' कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी सफल रहे हैं, जहां उन्होंने 177 मैचों में 5412 रन बनाए हैं।

गंभीर ने कहा, 'क्रिकेट जगत में इस समय बहुत कम क्रिकेटर हैं जो हर गेंद पर स्ट्राइक बदल सकते हैं और विराट कोहली यह काम बहुत अच्छी तरह से करता है और इसलिए वह बाकी सबसे भिन्न है।'

गंभीर ने कहा, 'आप रोहित शर्मा को ही देख लो, स्ट्राइक रोटेट करने में मामले में रोहित शर्मा में वह खूबी नहीं है जो विराट कोहली में है। रोहित के पास बड़े शॉट लगाने का कौशल है, लेकिन इस (स्ट्राइक रोटेट) मामले में रोहित शर्मा की तुलना में विराट कोहली में अधिक निरंतरता है।


गंभीर की माने तो, 'क्रिस गेल या एबी डीविलियर्स में विशेषकर स्पिनरों के सामने स्ट्राइक रोटेट करने का कौशल नहीं है, लेकिन विराट कोहली के पास है और इसलिए उसका औसत 50 से ऊपर है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed