फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   When, Where and how to watch live streaming of 1st T20 between New zealand vs India

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 आज, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Wed, 06 Feb 2019 09:36 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 06 Feb 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
When, Where and how to watch live streaming of 1st T20 between New zealand vs India

वन-डे के बाद अब है टी-20 की बारी। न्यूजीलैंड ले पाएगा बदला या दोबारा पड़ेगी टीम इंडिया भारी। वन-डे सीरीज में 4-1 से टीम इंडिया को मिली थी शानदार जीत। न्यूजीलैंड अब उस हार का दर्द भूलाकर बदलना चाहेगा हार की रीत।

विज्ञापन




विराट की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा संभाल रहे टीम इंडिया की कमान। विरोध में खड़ी है कप्तान केन विलियमसन और न्यूजीलैंड की पूरी आवाम। कब है पहला मुकाबला और कैसे-कहां देख पाएंगे आप पहले टी-20 का पूरा रोमांच....  

विज्ञापन

कब खेला जाएगा पहला टी-20?

भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज की पहली जंग 6 फरवरी (बुधवार) को होने जा रही है।

पहला टी-20 कहां है?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच वेलिंग्टन के उसी वेस्टपैक स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया ने पांचवें वन-डे में शानदार जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

मैच कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा।

किस चैनल पर मैच का प्रसारण होगा?

मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। साथ ही https://www.amarujala.com/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं।

दोनों टीम इस प्रकार है

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, शुभमन गिल, क्रुणाल पांड्या और विजय शंकर।

न्यूजीलैंड टीम: केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रेसवेल, मार्टिन गप्टिल, स्कॉट कगलेन, डेरिल मिशेल, कॉलिन मुनरो, मिचेल सैंटनर, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, रॉस टेलर, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर, लॉकी फर्ग्यूसन और कॉलिन डी ग्रैंडहोम।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed