फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   when sachin tendulkar had no money for booking taxi

जब सचिन के पास टैक्सी बुक करने के भी नहीं थे पैसे

Wed, 27 Apr 2016 12:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 27 Apr 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
when sachin tendulkar had no money for booking taxi
मास्टर ब्लास्टर जैसा क्रिकेट दिग्गज पूरी दुनिया में नहीं। इस मुकाम में पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया। मंगलवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए सचिन ने बचपन का एक वाक्या सुनाया, जब उनके पास टैक्सी बुक करने तक के पैसे नहीं थे।
विज्ञापन


सचिन उस वक्त महज 12 वर्ष के थे। क्रिकेट के प्रति जुनून उनके दिल में बचपन से था। उस वक्त वह मुंबई अंडर-15 टीम का हिस्सा थे। उन्होंने बताया कि वह पुणे तीन मैचों में हिस्सा लेने पहुंचे। लेकिन बारिश के चलते मैच में काफी उतार-चढ़ाव रहा।
विज्ञापन


सचिन ने बताया कि जब वह बल्लेबाजी करने उतरे तो 4 रन के निजी स्कोर पर रनआउट हो गए। वह बेहद निराश थे और ड्रेसिंगरुम पहुंचकर रोए भी। किसी तरह खुद को संभाला लेकिन लगातार बारिश के चलते उसके बाद उन्हें बल्लेबाजी करने का दूसरा मौका नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे पैसे फिल्म और खाने में खत्म कर दिए

when sachin tendulkar had no money for booking taxi

सचिन ने आगे बताया कि बारिश के चलते मैच धुल जाने के बाद वह और अन्य साथी काफी निराश थे, इसलिए सभी फिल्म देखने चले गए, फिर सभी ने खाना खाया।

वापसी में ट्रेन से सचिन दादरी स्टेशन पहुंचे। वहां से टैक्सी लेकर घर जाना चाहते थे लेकिन पैसे फिल्म और खाने में ही खत्म हो चुके थे। लिहाजा सचिन को ‌दादरी स्टेशन ने शिवाजी पार्क तक पैदल ही जाना पड़ा। उनके पास दो बैग भी थे। 

सचिन ने बताया कि वह पहली बार ऐसी मुश्किल में फंसे थे। अगर फोन होता तो पापा या मां को फोन कर पैसे अकाउंट में ट्रांसफर करा सकते थे, लेकिन किसी तरह बमुश्कल पैदल ही घर पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed