फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   when Mithali raj scores many runs with sachin Tendulkar's bat

..जब सचिन के बैट से इस खिलाड़ी ने लगाई रनों की झड़ी

Thu, 12 Oct 2017 01:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 12 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
when Mithali raj scores many runs with sachin Tendulkar's bat
मिताली राज, हरमनप्रीत और झूलन गोस्वामी
बैट सचिन तेंदुलकर का हो तो रन तो निकलेंगे ही। कुछ ऐसा ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिथाली राज के साथ भी हुआ है। मिथाली ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया कि उन्हें एक बार सचिन ने अपना बल्ला भेंट किया था। उन्होंने इस बल्ले को आज भी संभालकर रखा है, लेकिन खास बात यह है कि वह इस बल्ले से खूब खेली हैं। उससे भी खास बात यह है कि जब भी वह इस बल्ले से खेलीं उन्होंने हमेशा रन बनाए हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर यूनिसेफ के ब्रांड एंबेसडर के रूप में महिला एवम बाल विकास मंत्रालय के कार्यक्रम में पहुंचे सचिन तेंदुलकर के समक्ष मिथाली ने इस राज का खुलासा किया। मिथाली का कहना है कि उन्होंने आज तक यह बात किसी को नहीं बताई। सिर्फ यही नहीं जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने छह हजार रन पूरे किए तो सचिन का उनके पास फोन आया था और उन्होंने उनसे कहा था कि क्रिकेट को अभी अलविदा कहने का समय नहीं है। अपनी इस पारी को आगे बढ़ाओ। उनके यह शब्द आज भी उनके लिए प्रेरणा बने हुए हैं और वह 2021 के वर्ल्ड कप में देश के लिए खेलना चाहती हैं। मिथाली ने जब सचिन के बैट भेंट से खूब रन बनाने की घटना बताई तो उन्होंने कहा कि वह उनके लिए एक और बैट लाए हैं। वह इससे भी रन बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed