{"_id":"5dd807e08ebc3e54d031f8bb","slug":"when-harbhajan-singh-bowled-to-sachin-tendulkar-for-first-time-secret-revealed-in-day-night-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गलतफहमी' के शिकार हो गए थे भज्जी, सचिन तेंदुलकर ने बताई पहली मुलाकात की कहानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'गलतफहमी' के शिकार हो गए थे भज्जी, सचिन तेंदुलकर ने बताई पहली मुलाकात की कहानी
Sat, 23 Nov 2019 08:25 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 23 Nov 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
हरभजन सिंह और सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सरजमीं पर शुक्रवार से ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। कोलकाता के ईडन गार्डंस में इस खास मौके पर सितारों का जमावड़ा रहा। सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण समेत भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गज स्टेडियम पर मौजूद थे। इस दौरान खिलाड़ियों ने कई पुरानी यादों को ताजा किया।
विज्ञापन
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और टर्बनेटर हरभजन सिंह ने अपनी पहली मुलाकात के दौरान हुई गलतफहमी का जिक्र किया। सचिन ने बताया कि हरभजन से पहली मुलाकात मोहाली के मैदान में हुई थी। सचिन ने कहा कि पहली बार मैं भज्जी से मोहाली में मिला था। लोग उसके बारे में बात कर रहे थे। वह अच्छा स्पिनर है जो दूसरा अच्छी तरह से फेंकता है। इसके बाद मैंने अधिकारियों से हजरभजन को नेट प्रैक्टिस के लिए भेजने को कहा। जब नेट्स में हम दोनों अभ्यास कर रहे थे तो भज्जी कई बार गेंदबाजी करते हुए मेरे पास आ गए और बोले जी पा जी। मैं उन्हें बोलता था कि जाओ गेंदबाजी करो।
विज्ञापन
सचिन ने बताया, ऐसा कई बार हुआ लेकिन मुझे समझ नहीं आया। कई वर्ष बाद जब भज्जी टीम इंडिया में जगह बनाने के बाद भज्जी ने ही इसका खुलासा किया कि उस पहली ही मुलाकात में क्या गलतफहमी हुई थी। भज्जी ने सचिन को देखते-देखते खुद ही समझा कि सचिन उन्हें अपने पास बुलाते नहीं थे दरअसल बैटिंग के लिए अपना गार्ड लेने से पहले वह हेलमेट सेट करने के लिए अपने सिर को झटकते थे। हर बार सचिन ऐसा करते थे और हर बार भज्जी गेंदबाजी छोड़कर उनके पास आ जाते थे।
विज्ञापन