फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   When Cheteshwar Pujara interviews Hardik Pandya after India’s win

पुजारा ने पूछा क्या हार्दिक जड़ेंगे 6 गेंद में 6 छक्के, पांड्या ने दिया ये जवाब!

Mon, 31 Jul 2017 07:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 31 Jul 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
When Cheteshwar Pujara interviews Hardik Pandya after India’s win
पांड्या और पुजारा - फोटो : BCCI
गाले में श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में 304 रन के बड़े अंतर से मात देने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी मस्ती के अंदाज में नजर आए। इसी क्रम में पहली पारी में 153 रन की शानदार पारी खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट डेब्यू करने वाले हार्दिक पांड्या का इंटरव्यू लिया। रिपोर्टर की भूमिका निभा रहे पुजारा और हार्दिक की जुगलबंदी इस वीडियो में नजर आई। बीसीसीआई ने इस स्पेशल इंटरव्यू को अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है। 
विज्ञापन

टेस्ट कैप हासिल करना मेरे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण था

When Cheteshwar Pujara interviews Hardik Pandya after India’s win
हार्दिक पंड्या - फोटो : SELF
जब पुजारा ने हार्दिक से करियर का पहला टेस्ट खेलने के अनुभव के बारे में पूछा तो हार्दिक ने कहा, 'टेस्ट कैप हासिल करना मेरे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण था। वो बचपन से ही क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में खेलना चाहते थे। मुझे हमेशा इसमें गर्व हुआ है। एक युवा क्रिकेटर के रूप में आप हमेशा टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं और जब ये हकीकत बनता है तो आपको अच्छा महसूस होता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट के लिए अपनी तकनीक में कौन से बदलाव किए।

When Cheteshwar Pujara interviews Hardik Pandya after India’s win
हार्दिक पांड्या
जब पांड्या से पुजारा ने पूछा कि आपको छोटे फॉर्मेट में खेलने का अनुभव था। आपने टेस्ट क्रिकेट के लिए अपनी तकनीक में कौन से बदलाव किए। पांड्या ने इसके जवाब में बताया कि उन्होंने अपनी तकनीक में कोई बदलाव नहीं किए। जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्हें ऐसा लग रहा था कि वो लिमिटेड ओवर क्रिकेट में बल्लेबाजी कर रहे हैं। पांड्या ने आगे कहा, एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में आपको बहुत स्मार्ट तरीके से तैयारी करनी होती है। आपको क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपने दिमागी तरीके में बदलाव करना होता है। फॉर्मेट बदलता है स्किल नहीं। मैंने जिस तरीके से बल्लेबाजी की मुझे लगा कि मैं वनडे मैच खेल रहा हूं। परिस्थितियां मेरे अनुकूल थीं। लेकिन ये बात सच है कि आपको बैटिंग और बॉलिंग की तैयारी में वक्त लगता है। वनडे क्रिकेट में धैर्य का बड़ा महत्व है। ये बात आप बेहद अच्छी तरह जानते हैं। 
विज्ञापन

क्या लगाएंगे एक ओवर में छह छक्के ?

When Cheteshwar Pujara interviews Hardik Pandya after India’s win
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter
इसके बाद पुजारा ने हार्दिक से वो राज पूछा जो हर क्रिकेट प्रेमी जानना चाहता है। कि वो इतने लंबे-लंबे छक्के आसानी से कैसे लगा पाते हैं। इस बात का जवाब देते हुए हार्दिक ने यह बात कुबूल की कि वो गेंदों को अच्छी तरह पुल नहीं कर पाते हैं। लेकिन वो इस बात से बेहद खुश हैं कि वो गाले में पुल करके छक्के लगा सके। 

जब पुजारा ने पांड्या से पूछा कि क्या वो युवराज की तरह 6 गेंद में 6 छक्के लगा सकेंगे जैसा युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ किया था। तो हार्दिक  ने कहा, मैं हमेशा टीम की जरूरत के अनुसार बल्लेबाजी करता हूं। उन्होंने कहा, मैंने अभी तक कभी 6 गेंद में 6 छक्के जड़ने के बारे में नहीं सोचा है लेकिन जब जरूरत होगी तो मैं इसके बारे में भी सोचूंगा। मैंने अभी तीन गेंद में तीन छक्के जड़े हैं। चौथे के लिए मैं कभी नहीं गया क्योंकि उस परिस्थिति में ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ी। लेकिन जब टीम को 6 गेंदों में 6 छक्कों की जरूरत होगी तो मैं ऐसा जरूर करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed