{"_id":"6145ad72a9e84c0bff449ff2","slug":"what-was-the-reason-for-the-controversy-betweem-anil-kumble-and-virat-kohli","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट मतभेद: ...तो इसलिए कुंबले ने छोड़ा था मुख्य कोच का पद, इस खिलाड़ी को लेकर हुआ था कोहली से विवाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट मतभेद: ...तो इसलिए कुंबले ने छोड़ा था मुख्य कोच का पद, इस खिलाड़ी को लेकर हुआ था कोहली से विवाद
Sat, 18 Sep 2021 02:42 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:42 PM IST
सार
Virat-Kumble Controversy: विराट कोहली से मतभेद के बाद अनिल कुंबले ने 2017 में मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। आइये जानते हैं ये विवाद क्या था...
विज्ञापन
विराट कोहली और कुंबले के बीच 2017 में विवाद हुआ था।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया के मुख्य कोच की रेस में अनिल कुंबले का नाम सबसे आगे है। वे 2016-17 में भी भारत के कोच रह चुके हैं। हालांकि, 2017 में उन्होंने कप्तान विराट कोहली से मतभेद के बाद इस्तीफा दे दिया था। आइये जानते हैं कि विराट और कुंबले के बीच विवाद क्यों और कब शुरू हुआ था...
कोच पद से इस्तीफा देने के बाद कुंबले भावुक हो गए थे। उन्होंने एक बयान में कहा- हमने एक साल में काफी अच्छा किया। मैं सच में खुश था कि टीम इंडिया की कामयाबी में मेरा कुछ योगदान रहा। मैं जानता हूं कि अंत बेहतर हो सकता था, लेकिन फिर भी ठीक है। कोच के तौर पर आप महसूस करते हो कि आगे बढ़ने का समय कब है। कोच ही होता है जिसे आगे बढ़ने की जरूरत होती है।
भारत ने सिर्फ एक टेस्ट गंवाया
बतौर कोच कुंबले का कार्यकाल शानदार रहा था। इस दौरान टीम इंडिया 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी। इसके साथ ही टेस्ट में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था। कुंबले के कार्यकाल के दौरान टीम 17 में से सिर्फ एक टेस्ट ही हारी थी।
विज्ञापन
- विराट और कुंबले के बीच विवाद 2017 के मार्च में शुरू हुआ था। उस वक्त ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के दौरे पर आई थी। धर्मशाला में हुए टेस्ट के बाद से दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी।
- धर्मशाला मैच से पहले विराट को चोट लगी थी। इस वजह से वे मैच नहीं खेल रहे थे। अजिंक्य रहाणे को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई। कुंबले ने इस मैच में कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में शामिल किया, जबकि विराट लेग स्पिनर अमित मिश्रा को टीम में शामिल करना चाहते थे।
- मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुलदीप को शामिल करने का फैसला विराट को बिना बताए लिया गया। साथ ही प्लेइंग-11 को लेकर भी विराट की राय नहीं ली गई थी। इससे विराट काफी खफा हो गए। उन्होंने कुंबले से बातचीत भी बंद कर दी।
- धोनी को लेकर भी विराट और कुंबले में काफी मतभेद हुए थे। दरअसल, विराट का मानना था कि धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में उन्हें ग्रेड-ए में नहीं शामिल किया जाना चाहिए। हालांकि, कुंबले की राय इससे अलग थी और वे ऐसा नहीं करना चाहते थे।
- ऐसा भी कहा जाता है कि कुंबले टीम के अनुशासन को लेकर काफी सख्त थे। अनुशासन तोड़ने पर वे कई खिलाड़ियों को लताड़ भी लगा चुके थे। विराट को यह भी पसंद नहीं था।
- कुंबले किसी भी दौरे पर खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड और पत्नियों को ले जाने के भी खिलाफ थे। हालांकि, इस बारे में उन्होंने कभी बयान नहीं दिया। विराट को यह बात भी पसंद नहीं थी।
- मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोच के तौर पर विराट कोहली की पहली पसंद रवि शास्त्री थे। वह कुंबले से पहले बतौर डायरेक्टर और कोच टीम इंडिया से जुड़े थे। यह भी कहा जाता है कि टीम के कई और खिलाड़ी भी शास्त्री नीति से खुश थे।
- चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों मिली हार के बाद कुंबले और विराट के बीच विवाद और बढ़ गया था। ऐसा कहा जाता है कि विराट ने फाइनल से एक दिन पहले क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सामने कुंबले को लेकर खुलकर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोच पद से इस्तीफा देने के बाद कुंबले भावुक हो गए थे। उन्होंने एक बयान में कहा- हमने एक साल में काफी अच्छा किया। मैं सच में खुश था कि टीम इंडिया की कामयाबी में मेरा कुछ योगदान रहा। मैं जानता हूं कि अंत बेहतर हो सकता था, लेकिन फिर भी ठीक है। कोच के तौर पर आप महसूस करते हो कि आगे बढ़ने का समय कब है। कोच ही होता है जिसे आगे बढ़ने की जरूरत होती है।
भारत ने सिर्फ एक टेस्ट गंवाया
बतौर कोच कुंबले का कार्यकाल शानदार रहा था। इस दौरान टीम इंडिया 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी। इसके साथ ही टेस्ट में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था। कुंबले के कार्यकाल के दौरान टीम 17 में से सिर्फ एक टेस्ट ही हारी थी।