Postural Hypotension: क्या है यह बीमारी, जिसकी वजह से आईपीएल नीलामी के दौरान मंच से गिरे ह्यू एडमीड्स
आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरु में 12 फरवरी यानी शुरू हो चुकी है। दोपहर 12 बजे शुरू हुई नीलामी में मार्की खिलाड़ियों की सबसे पहले बोली लगी। इसके बाद अगले सेट में खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हुई। लेकिन इसी दौरान नीलामीकर्ता ब्रिटेन के ह्यू एडमीड्स बेहोश होकर मंच से गिर गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरु में 12 फरवरी यानी शुरू हो चुकी है। दोपहर 12 बजे शुरू हुई नीलामी में मार्की खिलाड़ियों की सबसे पहले बोली लगी। इसके बाद अगले सेट में खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हुई। लेकिन इसी दौरान नीलामीकर्ता ब्रिटेन के ह्यू एडमीड्स बेहोश होकर मंच से गिर गए। उस समय वे श्रीलंका वनिंदु हसरंगा की बोली लगवा रहे थे। हसरंगा की बोली 10.75 करोड़ रुपये तक पहुंची थी।
आईपीएल की आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ह्यू एडमीड्स के स्वास्थ्य की जानकारी दी गई जिसमें बताया गया कि वह पोस्चरल हाइपोटेंशन के कारण दुर्भाग्यपूर्ण रूप से मंच से गिर गए। बयान में आगे कहा गया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें आराम की सलाह दी गई है। उनकी गैरमौजूदगी में कमेंटेटर चारु शर्मा पहले दिन की नीलामी करवाएंगे।
Mr. Hugh Edmeades, the IPL Auctioneer, had an unfortunate fall due to Postural Hypotension during the IPL Auction this afternoon.
विज्ञापन विज्ञापन
The medical team attended to him immediately after the incident & he is stable. Mr. Charu Sharma will continue with the Auction proceedings today. pic.twitter.com/cQ6JbRjj1P— IndianPremierLeague (@IPL) February 12, 2022
क्या होता है पोस्चरल हाइपोटेंशन (Postural Hypotension)?
सीडीसी डॉट जीओवी की रिपोर्ट के अनुसार इसमें किसी भी तरह के लक्षण नहीं होते हैं। लेकिन ये अमूमम उच्च रक्तचाप या शरीर में पानी की कमी की वजह से होती है। ये बेचैनी और अचानक से खड़े या बैठने की वजह से भी हो सकती है। इसमें मरीज को आराम की सलाह दी जाती है।