फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   what happend if team india deny to play against pakistan in world cup 2019

बदनाम होकर भी विश्व विजेता बन जाएगा पाकिस्तान! क्या भारत अपने ही पैरों पर मारेगा कुल्हाड़ी?

Sat, 23 Feb 2019 09:17 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 23 Feb 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
what happend if team india deny to play against pakistan in world cup 2019
india vs pakistan

पुलवामा आतंकी हमले का आक्रोश अब सरहद के बाद क्रिकेट के मैदान पर भी दिख रहा है। वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी सीओए ने शुक्रवार को बैठक के बाद गेंद सरकार के पाले में डाल दी। मतलब अब पाकिस्तान के साथ भिड़ंत होगी या नहीं इसका फैसला सरकार ही करेगी, जिसे खुशी-खुशी बीसीसीआई स्वीकार करेगी।

विज्ञापन


बहरहाल वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ ना खेलने से भारतीय टीम को कितना बड़ा नुकसान हो सकता है, इसे जरा करीब से समझ लेते हैं।

अगर वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेगा भारत?

what happend if team india deny to play against pakistan in world cup 2019
india vs pakistan
  • अगर भारत वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ खेलने से इनकार करता है तो इसका सीधा फायदा पाकिस्तान को होगा। पाकिस्तान के खाते में बिना मुकाबला जीते ही दो प्वॉइंट जुड़ जाएंगे।

 

  • वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए यह दो प्वॉइंट काफी अहम होंगे। इन दो प्वॉइंट्स की बदौलत पाकिस्तान किसी अन्य टीम से मुकाबला हारने के बाद भी अगले दौर में क्वालीफाई कर लेगा।

 

  • वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान आज तक भारत से कोई मुकाबला नहीं जीत पाया है। दोनों टीमों के मौजूदा हालातों को देखा जाए तो टीम इंडिया का पलड़ा ज्यादा मजबूत नजर आता है। ऐसे में पाक के खिलाफ मैच न खेलकर भारत अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार क्यों खास है वर्ल्ड कप?

what happend if team india deny to play against pakistan in world cup 2019
india vs pakistan
  • चार साल के अंतराल में होने वाले एकदिवसीय क्रिकेट वर्ल्ड कप में दुनिया की टॉप-10 क्रिकेट टीमें हिस्सा लेती हैं। इस बार का वर्ल्ड कप इसलिए भी खास है क्योंकि इस बार यह 'राउंड रॉबिन' पर आधारित है। यानी सभी टीमों को एक-दूसरे के साथ मुकाबले खेलने होंगे। इसमें हर टीम को नौ मुकाबले खेलने पड़ते हैं। इसमें से चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती हैं और दो फाइनल में।
 
  •  आईसीसी रैंकिंग में इंग्लैंड (1), भारत (2) न्यूजीलैंड (3), दक्षिण अफ्रीका (4), पाकिस्तान (5) और ऑस्ट्रेलिया छठे नंबर पर है। ऐसे में इन 6 टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

कैसे मिल सकता है पाकिस्तान को फायदा?

what happend if team india deny to play against pakistan in world cup 2019
india vs pakistan
  • न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका बेशक दो मजबूत टीमे हैं, लेकिन दोनों में से अब तक किसी भी देश ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं जीती है। वहीं, डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की गैर-मौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले जितनी मजबूत नहीं नजर आती। ऐसे में पाकिस्तान के लिए यह दो अंक काफी निर्णायक हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed