फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies, Zimbabwe and Sri Lanka win practice matches; Qualifier matches will be held from June 18

World Cup Qualifiers: वेस्टइंडीज, जिंबाब्वे और श्रीलंका ने जीते अभ्यास मैच; 18 जून से होंगे क्वालिफायर मुकाबले

Sat, 17 Jun 2023 09:29 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 09:29 AM IST
सार

नीदरलैंड ने भी पिछले मैच में आयरलैंड को हराया जबकि नेपाल ने ओमान पर जीत दर्ज की। जिंबाब्वे ने स्कॉटलैंड को छह विकेट और दिमुथ करुणारत्ने की 111 रन की पारी से श्रीलंका ने अमेरिका को बुलावायो में 198 रन से हराया। 

विज्ञापन
West Indies, Zimbabwe and Sri Lanka win practice matches; Qualifier matches will be held from June 18
श्रीलंकाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज, जिंबाब्वे, श्रीलंका ने आईसीसी पुरुष क्रिकेट वनडे विश्वकप 2023 क्वालिफायर से पहले अपने दोनों अभ्यास मैच जीत लिए हैं। वेस्टइंडीज ने रोवमैन पॉवेल (105) के शतक की मदद से संयुक्त अरब अमीरात को 114 रन से हराया। जिंबाब्वे ने स्कॉटलैंड को छह विकेट और दिमुथ करुणारत्ने की 111 रन की पारी से श्रीलंका ने अमेरिका को बुलावायो में 198 रन से हराया। 
विज्ञापन


नीदरलैंड ने भी पिछले मैच में आयरलैंड को हराया जबकि नेपाल ने ओमान पर जीत दर्ज की। एक समय पर वेस्टइंडीज के सात विकेट 198 रन पर गिर गए थे। इसके बाद पॉवेल ने कीमो पॉल के साथ आठवें विकेट के लिए 139 रन जोड़े। पॉवेल 55 गेंद में 105 रन बनाकर आउट हुए और निकोलस पूरन ने भी 74 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने नौ विकेट पर 374 रन का स्कोर बनाया। यूएई के लिए बासिल हमीद ने नाबाद 122 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। वेस्टइंडीज के लिए यानिक कारिया ने 58 रन देकर चार विकेट लिए। 
विज्ञापन


जिंबाब्वे ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को बल्लेबाजी के लिए भेजा। ब्रेंडन मैकमुलेन अर्धशतक से एक रन से चूक गए और उनकी टीम 163 रन पर आउट हो गई। जवाब में जिंबाब्वे ने 25 ओवर में छह विकेट बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका ने बुलावायो में अमेरिका के खिलाफ दिमुथ करूणारत्ने ने 100 गेंद में 111 रन बनाए जबकि कुसल मेंडिस ने 91 गेंद में 105 रन की पारी खेली। श्रीलंका ने पांच विकेट पर 392 रन बनाए। जवाब में अमेरिका की टीम 198 रन पीछे रह गई। मोनाक पटेल ने सर्वाधिक 68 और श्यान जहांगीर ने नाबाद 63 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed