फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   west indies won odi seres by 3-0 against afganistan at Lucknow

वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान का किया सूपड़ा साफ, 3-0 से जीती वन-डे सीरीज

Tue, 12 Nov 2019 07:46 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 12 Nov 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
west indies won odi seres by 3-0 against afganistan at Lucknow
shai hope

शाई होप (109*) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने सोमवार को तीसरे वन-डे मुकाबले में अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज अपने नाम कर ली। 

विज्ञापन


लखनऊ के अटल विहारी बाजपेयी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने 48.4 ओवर में ही पांच विकेट खोकर 253 रन बनाकर यह मैच जीत लिया।
विज्ञापन


इस तीन मैचों की वन-डे सीरीज में विंडीज ने अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए शाई होप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। होप ने 145 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 109 रन की नाबाद पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अफगानिस्तान की तरफ से असगर अफगान ने सर्वाधिक 86, जजई 50 और मोहम्मद नबी ने नाबाद 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। बता दें कि विंडीज ने पहले मैच में 47 और दूसरे वन-डे में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed