फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies women beats bangladesh women by four runs to replace india in points table third spot

BAN-W vs WI-W: वेस्टइंडीज ने रोमांचक मैच में बांग्लादेश को चार रन से हराया, भारत को पछाड़कर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची

Fri, 18 Mar 2022 11:02 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मनगनुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मनगनुई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 18 Mar 2022 11:02 AM IST
सार

बांग्लादेश पर रोमांचक जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। अब भारत के लिए मुश्किल बढ़ सकती हैं। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया को तीन में से दो मैच जीतने होंगे। 
 

विज्ञापन
West Indies women beats bangladesh women by four runs to replace india in points table third spot
वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला विश्व कप में वेस्टइंडीज की टीम ने तीसरा मुकाबला जीत लिया है। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज के पांच मैचों में छह अंक हो गए हैं और यह टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। बांग्लादेश के खिलाफ अपने पांचवें मैच में वेस्टइंडीज ने चार रन से रोमांचक जीत दर्ज की है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 140 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एक बार फिर विंडीज ने आखिरी ओवर में रन का बचाव करते हुए जीत हासिल की है। इससे पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ कैरिबियाई टीम ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की इस जीत से भारत के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए तीन में से दो मैच जीतने होंगे और टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराना होगा। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बहुत खराब नहीं थी। पहले विकेट के लिए डॉटिन और मैथ्यूज ने 29 रन जोड़े थे। इसके बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाज एक-एक करके पवेलियन लौटते गए और पूरी टीम 140 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के लिए विकेटकीपर कैम्पबेल ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। उनके अलावा डॉटिन ने 17, मैथ्यूज ने 18 और फ्लेचर ने 17 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी कैरिबियाई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश के लिए सलमा खातून और नाहिदा अख्तर ने दो-दो विकेट लिए। वहीं रितू मोनी, रुमाना अहमद और जहानारा आलम को एक-एक विकेट मिला। 

गेंदबाजों के दम पर जीता विंडीज
140 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरे बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब थी और एक रन के स्कोर पर ही टीम का पहला विकेट गिर गया। इसके बाद शर्मिन अख्तर और फरगना हक ने उपयोगी पारियां खेल अपनी टीम का स्कोर 60 तक पहुंचाया। यहां से वेस्टइंडीज की टीम ने वापसी की और 60 रन के स्कोर पर ही बांग्लादेश की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। हालांकि, बांग्लादेश के पुछल्ले बल्लेबाजों ने संघर्ष जारी रखा, लेकिन आखिरी ओवर में कप्तान टेलर ने एक बार फिर लक्ष्य का बचाव कर लिया। 


बांग्लादेश के लिए कप्तान सुल्ताना और नादिया अख्तर ने 25-25 रन की पारी खेली। वहीं फरगना हक और सलमा खातून ने 23-23 रन बनाए। शर्मिन अख्तर ने 17 रन बनाए। वहीं वेस्टइंडीज के लिए मैथ्यूज ने चार, फ्लेचर और टेलर ने तीन-तीन विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed