{"_id":"a31c4c434f27b04dd667875f2cc047d6","slug":"west-indies-withdraws-sunil-narine-from-india-tour-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैन से डरा वेस्टइंडीज, सुनील नारायन को टीम से निकाला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बैन से डरा वेस्टइंडीज, सुनील नारायन को टीम से निकाला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 04 Oct 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर जहां भारतीय टीम में 19 साल के कुलदीप यादव जैसे युवा गेंदबाज को नई गेंदबाजी सनसनी के रूप में शामिल किया गया है, वहीं वेस्टइंडीज ने अपनी टीम के 'करिश्माई' गेंदबाज सुनील नारायन को टीम से बाहर कर दिया है।
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने अपने इस मैच जिताऊ गेंदबाज को भारत दौरे के लिए उस समय बाहर कर दिया, जब उन्हें चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट में 2 बार रिपोर्ट किए जाने के बाद फाइनल में खेलने से प्रतिबंध लगा दिया।
नारायन को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण उन पर बीसीसीआई की ओर से आयोजित किसी भी टूर्नामेंट में 2 मैचों में खेलने से प्रतिबंध लगाया गया है। चैंपियंस लीग में वह कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते हैं और उनकी टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। इस तरह से वह फाइनल मैच नहीं खेल पाएंगे।

clt20 में प्रतिबंध से डरा बोर्ड, सुनील को वापस बुलाया
फिरकी गेंदबाज सुनील नारायन चैंपियंस लीग टी-20 का फाइनल खेलने से प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद उन्हें अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई थी और भारत के खिलाफ सीरीज खेल सकते थे।
विंडीज क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें टीम से बाहर किए जाने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें आगामी दौरे से बाहर उन्हें अपने एक्शन में सुधार करने और फिर क्रिकेट में वापसी करने का मौका दिया गया है।
बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता ने कहा, "मैं अपने सबसे बेहतरीन गेंदबाज को अचानक इस दौरे से बाहर होने से दुखी हूं। साथ ही मैं उस पूरी प्रक्रिया से भी निराश हूं जो चैंपियंस लीग टूर्नामेंट में सुनील की गेंदबाजी के दौरान अपनाया गया।"
2011 में अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करने वाले सुनील इस समय दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों में शुमार किए जाते हैं। वह आईसीसी टी-20 और वनडे क्रिकेट में नंबर-टू गेंदबाज हैं।