फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   west indies vs zimbabwe, under19 world cup

11 गेंद, 6 रन, क्रीज पर आखिरी विकेट और गेंदबाज ने कर दी 'चालाकी'

Tue, 02 Feb 2016 05:50 PM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
west indies vs zimbabwe, under19 world cup

मंगलवार को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। विपक्षी टीम को 11 गेंदों पर सिर्फ 6 रन चाहिए थे। हाथ में था सिर्फ एक विकेट।

विज्ञापन


इससे पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 50 ओवरों में 9 विकेट पर 226 रन बनाए थे। बात हो रही है, बांग्लादेश में चल रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच की। मुकाबला था वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच।

जिम्बाब्वे को 12 गेंदों पर 10 रन चाहिए थे। हाथ में सिर्फ एक विकेट था। पुछल्ले बल्लेबाज कुंडयी मटिगिमु ने चौका लगाकर जीत की राह खोलने की कोशिश की, लेकिन मंजिल अभी भी काफी दूर थी।
विज्ञापन


आगे जो हुआ वह 35 साल पहले ऑस्ट्रेलिया ने भी कर दिया था।

35 साल पहले हुई घटना फिर घटी

west indies vs zimbabwe, under19 world cup

अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में जिम्बाब्वे टीम अपने बल्लेबाज के चौका लगाने के बाद लगभग निश्चिंत थी कि टीम को जीत मिलेगी ही, लेकिन अगली दो गेंद पर कोई रन नहीं मिला। फिर अगली दो गेंदों पर 1-1 रन निकले।

जिम्बाब्वे को अभी भी 4 रनों की जरूरत थी और हाथ में थी 7 गेंदे। अगली गेंद पर जब बल्लेबाज स्ट्राइक लेने को तैयार था कि इसी बीच कैरेबियाई स्पिनर शामार स्प्रिंगर ने गेंद डालने के बजाए नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ा बल्लेबाज जो गेंद फेंके जाने से पहले अपना क्रीज छोड़ चुका था, उसे रनआउट कर दिया।

थर्ड अंपायर के रिव्यू के बाद‌ फैसला वेस्टइंडीज के पक्ष में आया और टीम 2 रन से मैच जीत गई। यह घटना क्रिकेट में लगभग 35 साल पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा की गई थी।

इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गया। इस ग्रुप से अगले दौर में पहुंचने वाली दूसरी टीम इंग्लैंड की है। दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से मैच हारने वाली जिम्बाब्वे टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed