फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies Vs Ireland In World Cup

जो काम पाकिस्तान और श्रीलंका न सके उसे आयरलैंड ने कर दिखाया

Mon, 16 Feb 2015 01:38 PM IST
Updated Mon, 16 Feb 2015 01:38 PM IST
विज्ञापन
West Indies Vs Ireland In World Cup

वर्ल्ड कप 2015 को शुरू हुए आज तीन दिन हो गए हैं और टूर्नामेंट का रोमांच अपने सबाब पर पहुंचता जा रहा है। पहले 2 दिन के चारों मुकाबले खासे शानदार रहे।

विज्ञापन


टूर्नामेंट के तीसरे दिन एक ही मैच खेला गया और इसी मैच में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। यह वही टीम है जिसने 2011 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया था। और इस बार आयरिश टीम ने अपने पहले ही मुकाबले में वेस्टइंडीज को 4 विकेट शेष रहते हरा दिया।
विज्ञापन


आयरलैंड की यह जीत सिर्फ उलटफेर के लिए ही खास नहीं है बल्कि इस मायने में भी बेहद शानदार रहा क्योंकि उसने वो काम कर दिखाया जो पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें भी नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही आयरलैंड वर्ल्ड कप में एक ऐसी टीम भी बन गई जिसने सबसे ज्यादा बार तीन सौ से ज्यादा के लक्ष्य को हासिल किया है।

श्रीलंका और पाकिस्तान से आगे निकल गई आयरलैंड की टीम

West Indies Vs Ireland In World Cup

न्यूजीलैंड के नेल्सन में दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर विंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाने के बाद महज 87 रन पर आयरलैंड ने 5 विकेट झटक लिए। लेकिन इसके बाद लिंडल सिमंस के शानदार शतक और डेरेन सैमी की शानदार पारियों के दम पर विंडीज 304 रन बनाने में सफल रहा।

वेस्टइंडीज ने जब आयरलैंड को 305 रनों का लक्ष्य दिया तो लगा कि वह मैच आसानी से जीत लेगी। टूर्नामेंट में इस मैच से पहले सभी चारों मैचों में 300 से ज्यादा का लक्ष्य मिला था लेकिन कोई भी टीम सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी। आयरलैंड भले ही उलटफेर में माहिर मानी जाती हो लेकिन इस मैच में उसे जीत का दावेदार नहीं माना जा रहा था।

हालांकि बड़े लक्ष्य के बावजूद आयरिश टीम ने साहसिक बल्लेबाजी का नजारा पेश किया, कैरेबियाई गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए 25 गेंद शेष रहते 4 विकेट से लक्ष्‍य हासिल कर लिया। उसकी ओर से पॉल स्टर्लिंग ने 92, एड जोएस ने 84 और नील ओ ब्रायन ने 79 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को एक और ऐतिहासिक जीत दिला दी।

उसकी यह जीत इस मायने में बेहद खास है कि जो काम पूर्व चैंपियन और पिछली 2 बार की फाइनलिस्ट श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें नहीं कर सकी उसे आयरलैंड ने कर दिखाया। पिछले चारों मैचों में क्रमशः श्रीलंका (332), इंग्लैंड (343), जिम्बाब्वे (340) और पाकिस्तान (301) को तीन सौ से ज्यादा का लक्ष्य मिला लेकिन कोई भी टीम इसके करीब भी नहीं पहुंच सकी।

श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी दिग्गज टीमें अपने कोटे के पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी जबकि आयरलैंड ने 46वें ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

वर्ल्ड कप में सबसे बड़े लक्ष्य हासिल करने वाली टीम बनी आयरलैंड

West Indies Vs Ireland In World Cup

एक और रिकॉर्ड आयरलैंड ने अपने नाम कर लिया। आयरलैंड ने वर्ल्ड कप में तीसरी बार तीन सौ से ज्यादा का लक्ष्य हासिल करने का कारनामा कर दिखाया।

आयरलैंड ने 2011 में हुए वर्ल्ड कप में भी दो बार तीन सौ से ज्यादा के लक्ष्य को हासिल किया था। अभी तक तीन बार तीन सौ से ज्यादा का लक्ष्य किसी भी टेस्ट टीम ने हासिल नहीं किया है। यह रिकॉर्ड अब आयरलैंड के नाम और मजबूती से दर्ज हो गया है। वर्ल्ड कप में अब 5 तक बार तीन सौ से ज्यादा के लक्ष्य को हासिल किया जा चुका है जिसमें 3 बार आयरिश टीम ने उपलब्धि हासिल की।

इस बार वर्ल्ड कप में अब तक 6 बार 300 से ज्यादा का स्कोर किया जा चुका है। पिछले टूर्नामेंट में 17 बार टीमों ने 300 या उससे ज्यादा का स्कोर किया था। पहले 7 वर्ल्ड कप में सभी टीमों ने मिलकर 6 बार भी 300 का आंकड़ा पार किया था।

इसके अलावा एक और रिकॉर्ड आयरिश टीम ने अपने नाम किया। उसने तीसरे वर्ल्ड कप में किसी टेस्ट टीम को हराया है। 2007 वर्ल्ड कप में उसने पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराया, जबकि 2011 में इंग्लैंड को हराकर उलटफेर करने वाली टीम का तमगा हासिल किया। आयरलैंड से पहले केन्या के नाम यह उपलब्धि हासिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed