वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बेहद खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
{"_id":"5d5c12468ebc3e89de5c89b6","slug":"west-indies-vs-india-virat-kohli-close-to-equalling-ms-dhoni-test-captaincy-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी का एक और रिकॉर्ड तोड़ने के करीब विराट, पहला टेस्ट जीतते ही हासिल कर लेंगे खास मुकाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी का एक और रिकॉर्ड तोड़ने के करीब विराट, पहला टेस्ट जीतते ही हासिल कर लेंगे खास मुकाम
Wed, 21 Aug 2019 08:56 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 21 Aug 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
एमएस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
Trending Videos
विराट कोहली
विराट अगर एक और टेस्ट जीत हासिल कर लेते हैं तो वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
virat kohli
टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर कोहली ने 46 मैचों में 26 में जीत दर्ज की है, जबकि धोनी ने 60 मैचों में 27 में जीत हासिल की है। कोहली सबसे पहले टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान बने थे। 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर धोनी के संन्यास के बाद कोहली को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli
अपनी कप्तानी में कोहली ने भारत को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यू जीलैंड में जीत दिलाई है। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में हालांकि उन्हें हार मिली थी। कोहली ने बीते साल ही भारत को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में 3-1 से ऐतिहासिक जीत दिला 71 साल के सूखे को खत्म किया था।
विज्ञापन
विराट कोहली
सबसे अधिक टेस्ट जीत दर्ज करने वाले भारतीय कप्तान
| कप्तान | मैच | जीत |
| एमएस धोनी | 60 | 27 |
| विराट कोहली | 46 | 26 |
| सौरभ गांगुली | 49 | 21 |
| मोहम्मद अजहरुद्दीन | 47 | 14 |