{"_id":"2af8381a-28f1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"west-indies-tour-game-reduced-to-two-day-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट इंडीज के अभ्यास में कटौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्ट इंडीज के अभ्यास में कटौती
ढाका/एजेंसी
Updated Wed, 07 Nov 2012 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश ने यहां दौरे पर आने वाली वेस्ट इंडीज टीम के पहले अभ्यास मैच को मैदान की खराब हालत के कारण छोटा कर तीन दिन के बदले अब दो दिनों तक सीमित कर दिया है। आयोजकों ने बताया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) इलेवन और वेस्ट इंडीज के बीच बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय मैच होना था लेकिन मैदान पूरी तरह नहीं सूख पाने के कारण अब इसे दो दिन तक सीमित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीसीबी के क्रिकेट संचालन प्रबंधक शब्बीर खान ने कहा, ‘तीन दिवसीय मैच का पहला दिन रद्द करने का फैसला किया गया है। मैदान पूरी तरह से सूख नहीं पाया है और इस कारण क्यूरेटर के विचारों को ध्यान में रखकर यह फैसला किया गया है।’
विज्ञापन
दूसरी ओर वेस्ट इंडीज के कोच ओटिस गिब्सन ने कहा, ‘हमें बताया गया है कि मैदान गीला है। हम अब भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि टेस्ट मैच शुरू होने के पहले अभ्यास का कुछ मौका मिल सके।’ पहला टेस्ट मीरपुर में 13 नवंबर से होना है।
विज्ञापन