{"_id":"5df775c18ebc3e87de7e0007","slug":"west-indies-players-fined-80-of-match-fee-for-slow-over-rate-at-first-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvWI: धीमी ओवर गति के कारण ICC ने वेस्टइंडीज पर ठोका भारी जुर्माना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvWI: धीमी ओवर गति के कारण ICC ने वेस्टइंडीज पर ठोका भारी जुर्माना
Mon, 16 Dec 2019 05:53 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 16 Dec 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
चेन्नई वन-डे में भारत की हार
- फोटो : ट्विटर
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों पर भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण मैच शुल्क का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
आईसीसी के एलीट पैनल के मैच रैफरी डेविड बून ने किरोन पोलार्ड की टीम पर जुर्माना लगाया है। कैरेबियाई टीम पर लक्ष्य समय से चार ओवर कम गेंदबाजी करने का आरोप है। आईसीसी द्वारा जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि मैच खत्म होने के निर्धारित समय पर वेस्टइंडीज की टीम के चार ओवर बचे हुए थे।
विज्ञापन
आईसीसी की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, टीम के निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं करने की स्थिति में खिलाड़ियों पर प्रति ओवर की दर से उनके मैच शुल्क का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। इस तरह से उसके प्रत्येक खिलाड़ी पर मैच शुल्क का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। यह अनुच्छेद धीमी ओवर गति से जुड़ा है।
विज्ञापन
पोलार्ड ने मैच के बाद अपनी इस गलती को स्वीकार कर लिया ताकि औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता न हो। ऑन-फील्ड अंपायर नितिन मेनन और शॉन जॉर्ज, थर्ड अंपायर रॉडनी टकर और चौथे अंपायर अनिल चौधरी ने इस चार्ज पर मुहर लगाई। वेस्टइंडीज ने यह मैच आठ विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई है।