फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies legend Brian Lara has been admitted to Global Hospital in Parel 

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा मुंबई के अस्पताल में भर्ती

Tue, 25 Jun 2019 03:33 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 25 Jun 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
West Indies legend Brian Lara has been admitted to Global Hospital in Parel 
ब्रायन लारा

वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा को बेचैनी की शिकायत के बाद मंगलवार को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शामिल त्रिनिदाद के 50 साल के लारा को एक कार्यक्रम के दौरान बेचैनी की शिकायत करने पर परेल के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस खिलाड़ी के करीबी सूत्र ने पीटीआई को यह जानकारी दी। इस पूर्व क्रिकेटर को क्यों भर्ती कराया गया इस पर अस्पताल अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है लेकिन उनकी हालत को लेकर उनके कुछ समय में बयान जारी करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा विश्व कप के आधिकारिक प्रसारणकर्ता के लिए विश्लेषक की भूमिका निभाने के लिए लारा भारत आए थे।

बाएं हाथ के इस महान बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के लिए 131 टेस्ट में 52.89 की औसत से 11953 रन बनाए। उन्होंने 299 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 40 . 17 की औसत से 10405 रन जुटाए। वह टेस्ट पारी में 400 रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed