WI vs SL: डेब्यू मैच में फील्डिंग के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को लगी चोट, पहली गेंद खेलने से पहले पहुंचे अस्पताल
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान वेस्टइंडीज के जेरेमी सोलोजानो के सिर पर गंभीर चोट लगी हैं। उनके सिर पर गेंद लगने के बाद वो मैदान पर ही गिर गए और उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
26 साल के जेरेमी पहले त्रिदिनाद के लिए खेलते थे। गेंद उनके हेलमेट की ग्रिल पर लगी और हेलमेट के पीछे का हिस्सा बाहर आ गया। जेरेमी वहीं पर मैदान में गिर गए और खिलाड़ियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। फिजियो ने मैदान में आकर उन्हें देखा और उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया।
दो टेस्ट की सीरीज खेलने श्रीलंका पहुंची है वेस्टइंडीज टीम🚨Injury Update 🚨 Debutant Jeremy Solozano was stretchered off the field after receiving a blow to his helmet while fielding.
He has been taken to the hospital for scans. We are hoping for a speedy recovery 🙏🏽#SLvWI pic.twitter.com/3xD6Byz1kfविज्ञापन विज्ञापन— Windies Cricket (@windiescricket) November 21, 2021
वेस्टइंडीज टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने श्रीलंका पहुंची है। इस सीरीज का पहला मैच गाल के मैदान पर खेला जा रहा है, जबकि दूसरा मैच 29 नवंबर से तीन दिसंबर के बीच खेला जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के फिलिप ह्यूज के सिर पर गेंद लगने से उनकी मौत हो गई थी।
ज्यादा गंभीर नहीं है चोट
विंडीज क्रिकेट की तरफ से बताया गया है कि जेरेमी की चोट बहुत गंभीर नहीं है, लेकिन उन्हें आज रात अस्पताल में ही रखा जाएगा। उन्होंने आगे लिखा कि मेडिकल टीम की तरफ से जो भी जानकारी दी जाएगी वो इसके बारे में सभी को सूचित करेंगे।
मैच में श्रीलंका की पकड़ मजबूत
टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने तीन विकेट के नुकसान पर 267 रन बना लिए हैं। कप्तान करुणारत्ने 132 और धनंजया 56 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इन दोनों के अलावा पथुम निशांका ने भी 56 रनों की पारी खेली। वहीं वेस्टइंडीज के लिए गैबरियल ने एक और रॉस्टन चेज ने दो विकेट लिए हैं। ओसाडा फर्नाडो और अनुभवी मैथ्यूज तीन-तीन रन बनाकर रॉस्टन चेज का शिकार बने।