{"_id":"5f1b071e8ebc3e63ab02b920","slug":"west-indies-hope-for-south-africa-series-but-everything-dependent-on-ipl-says-ceo-johnny-grave","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL की तारीखों का बेसब्री से इंतजार कर रहा यह देश, आखिर क्या है वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL की तारीखों का बेसब्री से इंतजार कर रहा यह देश, आखिर क्या है वजह
Fri, 24 Jul 2020 09:36 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल 2020
- फोटो : ट्विटर
दक्षिण अफ्रीकी टीम को 23 जुलाई से 16 अगस्त तक दो टेस्ट और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने के लिए कैरेबियाई दौरे पर जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस दौरे को स्थगित कर दिया गया था। अब सभी नजरें आईपीएल की तारीखों पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉनी ग्रेव ने कहा कि वेस्टइंडीज सितंबर में पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला या दो टेस्ट मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करना चाहता है, लेकिन इसके लिए वह स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तारीखों की घोषणा का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
ग्रेव ने स्टारकॉम रेडियो के ‘मैसन एंड गेस्ट्स क्रिकेट शो’ में कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि दक्षिण अफ्रीका सितंबर में टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला या कम से कम टेस्ट मैचों के लिए यहां आएगा। यह आईपीएल पर निर्भर करेगा। दक्षिण अफ्रीका के कई टेस्ट खिलाड़ियों के पास आईपीएल अनुबंध हैं, जबकि हमारी मौजूदा टेस्ट टीम का कोई भी खिलाड़ी आईपीएल से नहीं जुड़ा हैं।'
विज्ञापन
आईपीएल के चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने शुक्रवार को कहा कि आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से होगा। ग्रेव ने कहा, 'हम आईपीएल के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने हमें स्पष्ट कर दिया हैं। वह अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में भाग लेने की अनुमति देने को प्रतिबद्ध हैं।'
वेस्टइंडीज की टीम फिल्हाल तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए इंग्लैंड में हैं । शुक्रवार को शुरु हुए तीसरे टेस्ट के खत्म होने के बाद उनके खिलाड़ी वापस लौटकर कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में खेलेंगे, जो 18 अगस्त से 10 सितंबर के बीच होने की उम्मीद हैं।