फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies head coach Phil Simmons steps down after T20 World Cup early exit

T20 WC: पूर्व वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज के हेड कोच ने दिया इस्तीफा, इस वजह से लिया फैसला, यह सीरीज होगी आखिरी

Tue, 25 Oct 2022 10:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 25 Oct 2022 10:19 AM IST
सार

वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था। 2016 में भारत में खेले गए टी20 विश्व कप में सिमंस की ही देखरेख में टीम चैंपियन बनी थी। 

विज्ञापन
West Indies head coach Phil Simmons steps down after T20 World Cup early exit
फिल सिमंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो बार के वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को इस साल टी20 विश्व कप में तब बड़ा झटका लगा, जब टीम क्वालिफाइंग राउंड में दो मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। अब इसी कड़ी में विंडीज के कोच फिल सिमंस ने प्रदर्शन को आधार बनाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने टीम के बाहर होने को बड़ी मुसीबत बताया है। वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था। 2016 में भारत में खेले गए टी20 विश्व कप में सिमंस की ही देखरेख में टीम चैंपियन बनी थी। 
विज्ञापन

हालांकि, इस बार वह अपनी टीम को प्रेरित करने में कामयाब नहीं हो सके। वेस्टइंडीज को क्वालिफाइंग राउंड में अपने से बेहद कमजोर स्कॉटलैंड के हाथों 42 रनों से और आयरलैंड से नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टीम सिर्फ एक मैच जीत पाई थी। वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 31 रन से हराया था। हालांकि, आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीमें ज्यादा अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ सुपर-12 राउंड में जगह बनाने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

West Indies head coach Phil Simmons steps down after T20 World Cup early exit
वेस्टइंडीज की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
सिमंस का आखिरी असाइनमेंट 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। उन्होंने कहा- मैं स्वीकार करता हूं कि यह न केवल टीम को चोट पहुंचा रही है, बल्कि यहां के लोग भी दुखी हैं। यह निराशाजनक और दिल दहला देने वाला है और हम कुछ खास नहीं कर पाए। हम मैदान पर अच्छे नहीं थे और अब हमें अपनी भागीदारी के बिना एक टूर्नामेंट को खेलते हुए देखना होगा। यह दुखद है और इसके लिए मैं अपने प्रशंसकों और अनुयायियों से दिल से माफी मांगता हूं।
विज्ञापन

सिमंस ने कहा- मेरा हटने का फैसला कोई बहुत बड़ा नहीं है, बल्कि एक ऐसा कदम है जिस पर मैं कुछ समय से विचार कर रहा था और अब यह सार्वजनिक करने का समय है कि मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के अंत में वेस्टइंडीज के मुख्य कोच के रूप में पद छोड़ दूंगा। यह उम्मीद से काफी पहले है, लेकिन अब मैं अपनी ऊर्जा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी टेस्ट टीम के अच्छे प्रदर्शन को लेकर फोकस करूंगा। बेशक, जैसा कि राष्ट्रपति ने बताया है, हम अपने विश्व कप अभियान को लेकर आवश्यक समीक्षा भी करेंगे।

सिमंस ने कहा- मुझे कहना होगा कि मैंने उस अनूठी चुनौती के पहलुओं का आनंद लिया है जो वेस्ट इंडीज के मुख्य कोच द्वारा प्रदान की जाती है और मेरी प्रबंधन टीम का अटूट समर्थन है। सीडब्ल्यूआई के भीतर कुछ असाधारण व्यक्ति हैं जिन पर मेरा दृढ़ विश्वास है और वह वेस्टइंडीज क्रिकेट के सर्वोत्तम हित में काम करना जारी रखें। वेस्टइंडीज की टीम क्वालिफाइंग राउंड में अपने ग्रुप में चौथे स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed