WIvSA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज टेस्ट टीम का एलान, 19 वर्षीय इस पेसर को मिला मौका
वेस्टइंडीज टीम में पहली बार 19 वर्षीय तेज गेंदबाज जायदेन सील्स को शामिल किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के अपनी 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया। टीम में शाई होप की वापसी हुई है। होप ने अपना आखिरी टेस्ट पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके अलावा टीम में पहली बार 19 वर्षीय तेज गेंदबाज जायदेन सील्स को शामिल किया गया है। क्रेग ब्रेथवेट कप्तनी करेंगे, जबकि जर्मेन ब्लैकवुड टीम के उपकप्तान हैं। बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगा। इसकी शुरुआत 10 जून से होगी। दूसरा व तीसरा टेस्ट क्रमशः 18 और 26 जून से शुरू होगा।
टीमेंः
क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (वीसी), नक्रुमाह बोनर, डैरेन ब्रावो, रोस्टन चेस, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), शैनन गेब्रियल, जहमार हैमिल्टन, जेसन होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, काइल मेयर्स, कायरन पॉवेल, केमार रोच, जेडेन सील्स, जोमेल वार्रिकन।
West Indies have named a provisional 17-man squad for their upcoming Test series against South Africa.
Shai Hope returns, while 19-year-old fast bowler Jayden Seales is included for the first time #WIvSA pic.twitter.com/C3XdLjmsbnविज्ञापन विज्ञापन— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 4, 2021