फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसे में बाल-बाल बचा राजस्थान रॉयल्स का खिलाड़ी, टक्कर में हाइवे पर पलट गई थी कार

Tue, 18 Feb 2020 12:14 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 18 Feb 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
West Indies fast bowler Oshane Thomas injured in car crash in Jamaica
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज क्रिकेट के तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस गंभीर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल से बच गए। रविवार देर रात जमैका में दो वाहनों की हुई टक्कर में वो शामिल थे। वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन के एक बयान के अनुसार वह दो-वाहनों के टक्कर में शामिल थे। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। जमैका ऑब्जर्वर ने थॉमस के एजेंट, मार्क नीता के हवाले से कहा कि इलाज और स्कैन के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

West Indies fast bowler Oshane Thomas injured in car crash in Jamaica
ओशाने थॉमस - फोटो : social media

एक आधिकारिक बयान में वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूआईपीए) ने कहा कि थॉमस कथित तौर पर सेंट कैथरीन में ओल्ड हार्बर के पास राजमार्ग 2000 पर दो-वाहन टक्कर में शामिल थे। डब्ल्यूआईपीए के कार्यकारी और कर्मचारी ओशेन के लिए सहानुभूति का प्रकट करते हैं। हम उनके जलदी ठीक होने की कामना करते हैं।

West Indies fast bowler Oshane Thomas injured in car crash in Jamaica
ओशाने थॉमस - फोटो : social media

शेन थॉमस खुद अपनी कार को चला रहे थे, तब ये हादसा हुआ। ओशेन थॉमस की ऑडी कार एक दूसरी कार से टकराई और बीच हाइवे पर पलट गई। आईपीएल से ठीक पहले थॉमस को चोट लगना राजस्थान रॉयल्स के लिए भी काफी बड़ी परेशानी है। थॉमस ने साल 2018 में भारत के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक विंडीज के लिए 20 वन-डे और 10 टी-20 मुकाबले खेले हैं और 36 इंटरनेशनल विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
West Indies fast bowler Oshane Thomas injured in car crash in Jamaica
ओशाने थॉमस - फोटो : social media

आईपीएल 2020 के लिए ओशेन थॉमस को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने खरीदा है। छह फीट छह इंच लंबे ओशेन थॉमस को राजस्थान की टीम ने 50 लाख की बेस प्राइस से बोली लगाते हुए 1.5 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed