{"_id":"5e4b867d8ebc3eccde1dfde9","slug":"west-indies-fast-bowler-oshane-thomas-injured-in-car-crash-in-jamaica","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाल-बाल बचा राजस्थान रॉयल्स का खिलाड़ी, टक्कर में हाइवे पर पलट गई थी कार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हादसे में बाल-बाल बचा राजस्थान रॉयल्स का खिलाड़ी, टक्कर में हाइवे पर पलट गई थी कार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज क्रिकेट के तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस गंभीर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल से बच गए। रविवार देर रात जमैका में दो वाहनों की हुई टक्कर में वो शामिल थे। वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन के एक बयान के अनुसार वह दो-वाहनों के टक्कर में शामिल थे। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। जमैका ऑब्जर्वर ने थॉमस के एजेंट, मार्क नीता के हवाले से कहा कि इलाज और स्कैन के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
2 of 4
ओशाने थॉमस
- फोटो : social media
एक आधिकारिक बयान में वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूआईपीए) ने कहा कि थॉमस कथित तौर पर सेंट कैथरीन में ओल्ड हार्बर के पास राजमार्ग 2000 पर दो-वाहन टक्कर में शामिल थे। डब्ल्यूआईपीए के कार्यकारी और कर्मचारी ओशेन के लिए सहानुभूति का प्रकट करते हैं। हम उनके जलदी ठीक होने की कामना करते हैं।
3 of 4
ओशाने थॉमस
- फोटो : social media
शेन थॉमस खुद अपनी कार को चला रहे थे, तब ये हादसा हुआ। ओशेन थॉमस की ऑडी कार एक दूसरी कार से टकराई और बीच हाइवे पर पलट गई। आईपीएल से ठीक पहले थॉमस को चोट लगना राजस्थान रॉयल्स के लिए भी काफी बड़ी परेशानी है। थॉमस ने साल 2018 में भारत के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक विंडीज के लिए 20 वन-डे और 10 टी-20 मुकाबले खेले हैं और 36 इंटरनेशनल विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ओशाने थॉमस
- फोटो : social media
आईपीएल 2020 के लिए ओशेन थॉमस को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने खरीदा है। छह फीट छह इंच लंबे ओशेन थॉमस को राजस्थान की टीम ने 50 लाख की बेस प्राइस से बोली लगाते हुए 1.5 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।