{"_id":"62d53eced179b13d2c47aa0d","slug":"west-indies-cricket-announced-team-for-odi-series-against-team-india-jason-holder-back-in-team","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, आईपीएल में लखनऊ के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर की वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, आईपीएल में लखनऊ के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर की वापसी
Mon, 18 Jul 2022 04:36 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वींस पार्क ओवल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वींस पार्क ओवल
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 18 Jul 2022 04:36 PM IST
सार
बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज की मेजबानी करनी है। वनडे टीम में जेसन होल्डर की वापसी से कैरिबियाई टीम मजबूत हुई है।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान हो चुका है। निकोलस पूरन टीम के कप्तान बने हुए हैं। अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर की टीम में वापसी हुई है। होल्डर के आने से कैरिबियाई टीम मजबूत हुई है। वेस्टइंडीज के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले होल्डर टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 127 वनडे मैचों में 146 विकेट लिए हैं। वहीं, बल्ले के साथ उनका औसत 24.62 का है। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में होल्डर वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा नहीं थे और उनकी टीम को 0-3 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को क्वीन्स पार्क ओवल में खेला जाएगा। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ कोई मैच न जीत पाने वाली वेस्टइंडीज टीम के लिए भारत को हराना मुश्किल होगा। शिखर धवन की अगुवाई में भारत ने इस सीरीज के लिए युवा टीम भेजी है।

वेस्टइंडीज टीम के चयनकर्ता डेसमांड हायेंस ने कहा "हम सभी जानते हैं कि जेसन दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरर्स में से एक हैं और उनके टीम में वापस आने से हम बेहद खुश हैं। वो तरोताजा और ऊर्जा से भरपूर होंगे। वो खेलने के लिए तैयार हैं और हमें उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।"
वेस्टइंडीज को जहां पिछली सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ अपने घर में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। वहीं, भारत ने इंग्लैंड जाकर 2-1 से सीरीज जीती है।
वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम
निकोलस पूरन (कप्तान), शमराह ब्रूक्स, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मायर्स, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल, जायडन सेल्स।
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।