{"_id":"5d3ee3308ebc3e6d0f40ddd7","slug":"west-indies-can-give-indian-cricket-team-tough-fight-says-viv-richards","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या वाकई भारतीय क्रिकेट टीम को कड़ी टक्कर दे पाएगी वेस्टइंडीज?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या वाकई भारतीय क्रिकेट टीम को कड़ी टक्कर दे पाएगी वेस्टइंडीज?
Mon, 29 Jul 2019 05:44 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 29 Jul 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : file photo
वेस्टइंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स ने उम्मीद जताई है कि भारत के आगामी कैरेबियाई दौरे में उनकी टीम विराट कोहली और साथियों के सामने कड़ी चुनौती पेश करेगी। भारत इस दौरे में तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वन-डे ओर दो टेस्ट मैच खेलेगा।
विज्ञापन
इस दौरे की शुरुआत अमेरिका के फ्लोरिडा में तीन अगस्त से होगी। दो टेस्ट मैच आईसीसी चैंपियनशिप के तहत खेले जाएंगे। रिचर्ड्स ने आधिकारिक प्रसारक सोनी पिक्चर्स की मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘भारत और वेस्टइंडीज के बीच हमेशा रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है और इस बार भी मैं इससे कम की उम्मीद नहीं कर रहा हूं।'
विज्ञापन
वेस्टइंडीज टीम की वर्तमान फॉर्म को देखते हुए रिचर्ड्स को लगता है कि यह टीम भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देगी। वेस्टइंडीज में 1971 में यादगार पदार्पण करने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि उनके दिल में कैरेबियाई खिलाड़ियों के लिए पूरा सम्मान किया है।
विज्ञापन