फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies batter John Campbell was elated after scoring a century against India in Delhi Test match

IND vs WI: भारत के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर गदगद हुए जॉन कैंपबेल, इस शॉट को बताया पसंदीदा; बोले- यह कारगर रहा

Mon, 13 Oct 2025 09:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 13 Oct 2025 09:18 PM IST
सार

दूसरी पारी में कैंपबेल ने 199 गेंदों पर 155 रन की पारी खेली और शाई होप (103 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी की जिससे वेस्टइंडीज शानदार वापसी करते हुए मैच को पांचवें दिन तक खिंचने में सफल रहा।

विज्ञापन
West Indies batter John Campbell was elated after scoring a century against India in Delhi Test match
जॉन कैंपबेल - फोटो : CWI

विस्तार

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल भारत के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपनी शतकीय पारी से गदगद हो गए। कैंपबेल की पारी की मदद से ही वेस्टइंडीज इस मैच में बढ़त हासिल करने में सफल रहा। भारत भले ही इस मैच को जीतने के कगार पर है, लेकिन कैंपबेल ने शानदार पारी खेलकर यह सुनिश्चित किया कि टेस्ट मैच का नतीजा चौथे दिन नहीं निकल सके। 
विज्ञापन

भारत जीत के करीब
वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 390 रन बनाए और भारत को 121 रनों का लक्ष्य दिया। स्टंप्स के समय भारत 2-0 की क्लीन स्वीप से 58 रन दूर था। भारत ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन दिया था। दूसरी पारी में कैंपबेल ने 199 गेंदों पर 155 रन की पारी खेली और शाई होप (103 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी की जिससे वेस्टइंडीज शानदार वापसी करते हुए मैच को पांचवें दिन तक खिंचने में सफल रहा। कैंपबेल अपना पहला टेस्ट शतक लगाने के बाद भावुक हो गए और कहा कि समझदारी से शॉट चयन करना उनके लिए कारगर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के लिए 23 साल बाद किसी बल्लेबाज ने भारत में जड़ा टेस्ट शतक
कैंपबेल इस तरह 23 साल बाद भारत में टेस्ट शतक बनाने वाले वेस्टइंडीज के पहले सलामी बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले वेवेल हाइंड्स ने 2002 में ईडन गार्डन्स में शतक बनाया था कैंपबेल ने कहा, इस पारी में मेरा शॉट चयन काफी सधा हुआ था। मुझे स्वीप शॉट खेलने में हमेशा से मजा आता है। शुक्र है, यह मेरे लिए कारगर रहा। 
विज्ञापन

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर लांग ऑन पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने छक्का लगाकर शतक पूरा करने के बारे में पूछ जाने पर कहा, इस गेंद से पहले मैंने देखा कि जडेजा मिड-ऑन के क्षेत्ररक्षक को करीब बुला रहे है। ऐसे में मैंने क्षेत्ररक्षक के ऊपर से शॉट खेलने का मन बनाया। मैं दूसरी पारी में टीम के लिए योगदान देखकर खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed