{"_id":"69f8c1128cb8621a5106d1ea","slug":"west-bengal-election-result-ashok-dinda-cricket-career-political-profile-bjp-contesting-seat-all-explained-2026-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोयना का अशोक डिंडा पर भरोसा कायम: दूसरी बार जीते पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज, 10 गुना से ज्यादा वोटों से जीते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोयना का अशोक डिंडा पर भरोसा कायम: दूसरी बार जीते पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज, 10 गुना से ज्यादा वोटों से जीते
Mon, 04 May 2026 09:24 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 04 May 2026 09:24 PM IST
सार
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। डिंडा भाजपा के टिकट पर पश्चिम बंगाल की मोयना सीट से उम्मीदवार थे और उन्होंने बड़े अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराया।
विज्ञापन
अशोक डिंडा
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा लगातार दूसरी बार पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव जीते हैं। भाजपा ने डिंडा को मोयना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। डिंडा पिछली बार इसी सीट से चुनाव लड़कर विधायक बने थे और एक बार फिर मोयना की जनता ने डिंडा पर अपना भरोसा कायम रखा है। डिंडा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद 2021 में भाजपा से जुड़े थे।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार को दी मात
डिंडा ने 2021 में मोयना सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के संग्राम कुमार डोलाई को 1260 वोटों के अंतर से हराया था। हालांकि, इस बार उन्होंने अपने जीत का अंत काफी बड़ा कर लिया। डिंडा ने इस बार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के चंदन मंडल को 16241 वोटों के अंतर से मात दी। इस तरह उन्होंने लगातार दूसरी बार इस सीट से जीत दर्ज की।

भारत के लिए खेल चुके हैं डिंडा
अशोक डिंडा ने 2009 में भारत के लिए टी20 में डेब्यू किया था और उन्होंने इस प्रारूप में देश के लिए आखिरी बार 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। वहीं, डिंडा ने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था और 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ इस प्रारूप में उन्होंने आखिरी मैच खेला। डिंडा को राष्ट्रीय टीम के लिए कभी टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन वह अलग-अलग टीमों के लिए आईपीएल में खेले। डिंडा ने 13 वनडे मैचों में 12 विकेट लिए, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 17 विकेट लिए। प्रथम श्रेणी की बात करें तो डिंडा ने 116 मैचों में 420 लिए, जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में 98 मैचों में 151 विकेट झटके।

भाजपा की बड़ी जीत
पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को 142 सीटें पर वोट डाले गए थे। विधानसभा चुनाव के नतीजे आज यानी चार मई को घोषित किए गए। दोनों चरणों में राज्य में जमकर वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 93.19 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी, वहीं दूसरे चरण में भी 92.67 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसी के साथ बंगाल में वोटिंग का कुल औसत 92.93 फीसदी से ज्यादा पहुंच गया, जो कि देश में किसी राज्य में मतदान का नया रिकॉर्ड है। भाजपा ने इस चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया और वह बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल चुकी है।