फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   weather and pitch report of india vs new zealand in cricket world cup

World Cup 2019: भारत और न्यूजीलैंड के मैच में जानें कैसा रहेगा मौसम और पिच का हाल

Thu, 13 Jun 2019 05:34 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 13 Jun 2019 05:34 AM IST
विज्ञापन
weather and pitch report of india vs new zealand in cricket world cup
टीम इंडिया - फोटो : social media

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए अपने शुरू के दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। टीम ने पहले जहां दक्षिण अफ्रीका को हराया वहीं अपने दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी।

विज्ञापन


अब आज टीम इंडिया ट्रेंड ब्रिज में अपना तीसरा मुकाबला खेलेगी। विराट की अगुवाई वाली टीम का सामना केन विलियमसन की मजबूत न्यूजीलैंड की टीम से होना है।

इस वक्त न्यूजीलैंड अपने तीनों मुकाबले जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर है तो वहीं टीम इंडिया अपने दोनों मुकाबले जीतकर चौथे स्थान पर।

हालांकि अभी तक वर्ल्ड कप में बारिश की वजह से तीन मुकाबले रद्द हो चुके हैं जिसे देखते हुए भारतीय प्रसंशक भी चिंता में हैं कि नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में होने वाले इस मुकाबले में मौसम और पिच का मिजाज कैसा रहेगा। तो आईए जानते हैं कि आज के मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम। 

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम का हाल

weather and pitch report of india vs new zealand in cricket world cup
ट्रेंट ब्रिज - फोटो : social media

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड के मैच के दौरान बारिश होने की 90% संभावना है, मौसम में नमी और ठंडक भी रहने का अनुमान है। वहीं तापमान 10-12 डिग्री के बीच रह सकता है।

कैसा रहेगा विकेट का हाल

weather and pitch report of india vs new zealand in cricket world cup
Trent Bridge - फोटो : Amar Ujala

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम के तेज गेदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है। हालांकि बाद में विकेट धीरे-धीरे बल्लेबाजों के मुफीद हो जाएगी। छोटा स्टेडियम होने की वजह से दर्शकों को यहां छक्के-चौके देखने को मिल सकते हैं।  

विज्ञापन

मैच रद्द होने पर क्या होगा

weather and pitch report of india vs new zealand in cricket world cup
ind vs nz

अगर बारिश की वजह से दोनों टीमों के बीच मुकाबला रद्द होता है तो दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे। इससे पहले अभी तक वर्ल्ड कप के तीन मुकाबले बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं।

संभावित टीमें इस प्रकार है

weather and pitch report of india vs new zealand in cricket world cup
इंडिया vs न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, शिखर धवन।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लैथम, कॉलिन मुनरो, जिमी नीशाम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउथी, रॉस टेलर, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर)।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed