फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   We have back up plan for T20 world cup says ICC Ceo Geoff Allardice

टी-20 विश्व कप का आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार, जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल होगी बैकअप योजना

Thu, 08 Apr 2021 08:23 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 08 Apr 2021 08:23 AM IST
विज्ञापन
We have back up plan for T20 world cup says ICC Ceo Geoff Allardice
आईसीसी - फोटो : social media

आईसीसी के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ज्योफ अलार्डिस ने कहा कि उनके पास इस साल के अंत में भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए ‘बैकअप’ (दूसरी) योजना है। इस समय यहां कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के बावजूद देश से इसे हटाने के किसी भी विचार के बारे में नहीं सोच रहे हैं। टी-20 विश्व कप का आयोजन भारत में अक्तूबर-नवंबर में होगा। हालांकि पिछले कुछ दिनों से देश में रोज एक लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


अलार्डिस ने कहा, ‘हम निश्चित रूप से टूर्नामेंट के लिए योजना के अनुसार ही आगे बढ़ रहे हैं। हमारे पास ‘दूसरी योजना’ है, लेकिन हमने अभी उन योजनाओं के बारे में विचार नहीं किया है। हम बीसीसीआई के साथ काम कर रहे हैं, हमारे पास ‘बैकअप’ योजना है जिसे जरूरत पड़ने पर ही शुरू किया जा सकता है।’
विज्ञापन


बता दें कि आईसीसी के क्रिकेट महाप्रबंधक अलार्डिस को हाल में मनु साहनी को छुट्टी पर भेजने के बाद ही अंतरिम सीईओ बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed