फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023: Pakistan lost consecutive 2nd practice match against Australia, Babar Azam 90 runs; AFG vs SL Match

World Cup: दूसरे अभ्यास मैच में भी हारा पाकिस्तान, न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया ने हराया, बाबर ने 90 रन बनाए

Tue, 03 Oct 2023 11:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 03 Oct 2023 11:25 PM IST
सार

इससे पहले न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को उसके पहले अभ्यास मैच में पांच विकेट से हराया था। पाकिस्तान ने यह दोनों वॉर्म अप मैच हैदराबाद में ही खेले और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
WC 2023: Pakistan lost consecutive 2nd practice match against Australia, Babar Azam 90 runs; AFG vs SL Match
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की टीम को लगातार दूसरे अभ्यास मैच में हार का सामना करना पड़ा है। मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ने उसे 14 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 50 ओवर में सात विकेट पर 351 रन ही बना सकी थी। जवाब में पाकिस्तान की टीम 47.4 ओवर में 337 रन ही बना सकी। इससे पहले न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को उसके पहले अभ्यास मैच में पांच विकेट से हराया था। पाकिस्तान ने यह दोनों वॉर्म अप मैच हैदराबाद में ही खेले और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब पाकिस्तान इसी मैदान पर अपने विश्व कप अभियान की भी शुरुआत करेगी। 
विज्ञापन
Trending Videos

ऑस्ट्रेलियाई पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही थी। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने 83 रन की साझेदारी निभाई। वॉर्नर 33 गेंदों में 48 रन और मार्श 31 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्टीव स्मिथ कुछ खास नहीं कर सके और 27 रन बनाकर आउट हो गए। मार्नस लाबुशेन ने 31 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। एलेक्स कैरी 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल ने 71 गेंदों में 77 रन की पारी खेली। आखिर में कैमरन ग्रीन ने 40 गेंदों में नाबाद 50 रन, जोश इंग्लिस ने 30 गेंदों में 48 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से शादाब खान इस मैच में 
टॉस के लिए आए थे। उसामा मीर ने दो विकेट लिए। वहीं, हारिस रऊफ, वसीम जूनियर, शादाब और नवाज को एक-एक विकेट मिला। 

PAK vs AUS ODI World Cup warm-up Highlights: Babar Azam's 90 goes in vain  as Australia beat Pakistan by 14 runs
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की पारी

जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। 83 रन तक टीम ने चार विकेट गंवा दिए थे। इमाम उल हक 16 रन, फखर जमान 22 रन, अब्दुल्लाह शफीक 12 रन और शादाब नौ रन बनाकर आउट हुए। बाबर टॉस के लिए तो नहीं उतरे और न ही कप्तानी की, लेकिन वह बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने इफ्तिखार अहमद के साथ पांचवें विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी निभाई।

इफ्तिखार 85 गेंदों में 83 रन बनाकर आउट हुए। बाबर 59 गेंदों में 11 चौके और दो छक्के की मदद से 90 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। मोहम्मव नवाज ने 42 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। अगा सलमान 10 रन, उसामा मीर 15 रन और हसन अली 16 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से लाबुशेन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, कमिंस और मार्श को दो-दो विकेट मिले। मैक्सवेल और एबॉट को एक-एक विकेट मिला। 

Today's AUS vs PAK Warm-Up Live Score: Updated Scorecard And Playing XIs |  Where To Watch Live | CWC 2023 Warm-Ups
विज्ञापन

अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराया 

वहीं, गुवाहाटी में खेले गए एक और अभ्यास मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को डकवर्थ लुईस नियम से छह विकेट से हरा दिया। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.2 ओवर में 294 रन पर सिमट गई थी। जवाब में अफगानिस्तान को बारिश से बाधित मैच में 42 ओवर में 257 रन का लक्ष्य मिला। अफगानिस्तान ने 38.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मेंडिस का शतक, श्रीलंकाई पारी 294 रन पर सिमटी

अफगानिस्तान ने मंगलवार को आईसीसी वनडे विश्व कप के अभ्यास मैच में श्रीलंका को 294 रन पर समेट दिया था। हालांकि, टीम के स्कोर में कप्तान कुसल मेंडिस ने शतक जड़ा और 158 रन की शानदार पारी खेली। वह रिटायर्ड आउट हुए और अपनी पारी में 87 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौके और नौ छक्के जड़े। श्रीलंका ने अपने अंतिम पांच विकेट 23 रन पर ही गंवा दिए। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी (4/44) ने सबसे ज्यादा विकेट लिए।

AFG vs SL Live Streaming Channel In India- When And Where To Watch ICC  World Cup

जवाब में रहमनुल्लाह गुरबाज ने 92 गेंदों में आठ चौके और नौ छक्के की मदद से 119 रन की तूफानी पारी खेली और रिटायर्ड आउट हुए। रहमत शाह ने 82 गेंदों में 93 रन बनाए और रिटायर्ड आउट हुए। नजीबुल्लाह जादरान 15 रन और अजमतुल्लाह ओमरजाई 14 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से कसुन रजिथा और लाहिरू कुमारा ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed