{"_id":"6533bb9e45900fdf0004535e","slug":"wc-2023-ind-vs-nz-head-to-head-in-icc-events-records-know-stats-india-vs-new-zealand-world-cup-2023-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: क्या अब खत्म होगा 20 साल का इंतजार? 2003 के बाद भारत के खिलाफ ICC टूर्नामेंट में अजेय है न्यूजीलैंड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: क्या अब खत्म होगा 20 साल का इंतजार? 2003 के बाद भारत के खिलाफ ICC टूर्नामेंट में अजेय है न्यूजीलैंड
Sun, 22 Oct 2023 08:12 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 22 Oct 2023 08:12 AM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी टूर्नामेंट यानी वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को मिलाकर 14 बार आमने सामने आ चुकी है। इसमें से भारत ने सिर्फ तीन मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 10 में जीत मिली है।
विज्ञापन
वनडे विश्व कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व कप 2023 में अब तक अजेय भारत (IND) और न्यूजीलैंड (NZ) की टीम का सामना रविवार को होगा। इस मैच में दोनों टीम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर और भारतीय टीम दूसरे स्थान पर है। हालांकि, इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम का मनोबल बढ़ा हुआ होगा, क्योंकि आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।
2003 विश्व कप के बाद से टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में छह मैच खेल चुकी है। इसमें से पांच मैच कीवी टीम ने जीते। जबकि, 2019 वनडे विश्व कप में ग्रुप स्टेज का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। यह वही न्यूजीलैंड है जिसने 2019 के विश्व कप सेमीफाइनल में भारत को हराकर उसके चैंपियन बनने का सपना तोड़ा था। टीम इंडिया उस हार का भी बदला लेना चाहेगी। न्यूजीलैंड के पास उनके नियमित कप्तान केन विलियम्सन नहीं हैं। बावजूद इसके यह टीम किसी को भी धराशाई करने का माद्दा रखती है।

| टूर्नामेंट | नतीजा | जगह | साल |
|---|---|---|---|
| वनडे विश्व कप | NZ 4 विकेट से जीता | मैनचेस्टर | 1975 |
| वनडे विश्व कप | NZ 8 विकेट से जीता | लीड्स | 1979 |
| वनडे विश्व कप | IND 16 रन से जीता | बंगलूरू | 1987 |
| वनडे विश्व कप | IND 9 विकेट से जीता | नागपुर | 1987 |
| वनडे विश्व कप | NZ 4 विकेट से जीता | डुनेडिन | 1992 |
| वनडे विश्व कप | NZ 5 विकेट से जीता | नॉटिंघम | 1999 |
| चैंपियंस ट्रॉफी | NZ 4 विकेट से जीता | नैरोबी | 2000 |
| वनडे विश्व कप | IND 7 विकेट से जीता | सेंचुरियन | 2003 |
| टी20 विश्व कप | NZ 10 रन से जीता | जोहानिसबर्ग | 2007 |
| टी20 विश्व कप | NZ 47 रन से जीता | नागपुर | 2016 |
| वनडे विश्व कप | रद्द | नॉटिंघम | 2019 |
| वनडे विश्व कप | NZ 18 रन से जीता | मैनचेस्टर | 2019 |
| WTC फाइनल | NZ 8 विकेट से जीता | साउथैम्पटन | 2021 |
| टी20 विश्व कप | NZ 8 विकेट से जीता | दुबई | 2021 |
भारत-न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टूर्नामेंट में 14 मुकाबले
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : अमर उजाला
भारत और न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी टूर्नामेंट यानी वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को मिलाकर 14 बार आमने सामने आ चुकी है। इसमें से भारत ने सिर्फ तीन मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 10 में जीत मिली है। एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है।
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 1987 वर्ल्ड कप में दो बार हराया था। इसके बाद 2003 वर्ल्ड कप में सात विकेट से शिकस्त दी थी। इसके बाद किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया न्यूजीलैंड पर जीत हासिल करने में नाकाम रही है।

वनडे विश्व कप में दोनों टीमें नौ बार भिड़ चुकीं
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : अमर उजाला
दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार 1975 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आई थी। तब न्यूजीलैंड ने भारत को चार विकेट से हराया था। वनडे विश्व कप में दोनों टीमें अब तक नौ बार भिड़ चुकी हैं। इसमें से कीवी टीम ने पांच मैचों में जीत हासिल की, जबकि भारत सिर्फ तीन मैच जीत सका है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
2003 विश्व कप के बाद भारत और न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट में दो बार भिड़ चुके हैं। एक मैच न्यूजीलैंड ने जीता और एक का कोई नतीजा नहीं निकला। पिछली बार दोनों टीमें 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने आई थी। तब न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रन से शिकस्त दी थी।

चैंपियंस ट्रॉफी में एक बार और टी20 विश्व कप में दो बार हुआ आमना-सामना
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : अमर उजाला
दोनों टीमें 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी (वनडे फॉर्मेट) के फाइनल में भी आमने-सामने आ चुकी हैं। तब कीवी टीम ने भारत को चार विकेट से हराया था। टी20 विश्व कप में दोनों टीमें दो बार भिड़ चुकी हैं। 2007 टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड ने भारत को 10 रन से हराया था। वहीं, 2016 टी20 विश्व कप के सुपर-10 में न्यूजीलैंड ने भारत को 47 रन से हराया था। यह वही मैच है जब 127 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया 79 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
2021 में WTC फाइनल में भिड़ी थीं भारत-न्यूजीलैंड की टीम
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : अमर उजाला
भारत और न्यूजीलैंड 2019 से शुरू हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी आमने-सामने आईं थीं। 2021 में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को आठ विकेट से हरा दिया। यह न्यूजीलैंड का दूसरा आईसीसी ट्रॉफी भी रहा। इससे पहले उन्होंने 2000 चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत ने पहली पारी में 217 रन बनाए थे, जवाब में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 249 रन बनाए। भारत की दूसरी पारी 170 रन पर सिमट गई थी। न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

दोनों टीमों का ओवरऑल रिकॉर्ड
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : अमर उजाला
दोनों टीमों के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 116 वनडे खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 58 और न्यूजीलैंड ने 50 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा और सात मुकाबले बेनतीजा रहे। भारत का अपने घर में वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है।
भारतीय सरजमीं पर दोनों के बीच 38 वनडे खेले गए हैं। इसमें से भारतीय टीम ने 29 मैच और न्यूजीलैंड ने आठ मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा। भारतीय सरजमीं पर वनडे विश्व कप में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने आ चुकी हैं। यह दोनों मुकाबले 1987 विश्व कप में खेले गए थे। भारत ने यह दोनों मैच जीते हैं। भारत में आईसीसी टूर्नामेंट्स में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं। 1987 के दोनों वनडे विश्व कप के मुकाबले भारत ने और 2016 टी20 विश्व कप का मुकाबला न्यूजीलैंड ने जीता था।

| मैच नतीजा | जगह | साल |
|---|---|---|
| IND 16 रन से जीता | बेंगलुरु | 1987 |
| IND 9 विकेट से जीता | नागपुर | 1987 |
| IND 4 विकेट से जीता | विशाखापत्तनम | 1988 |
| IND 6 विकेट से जीता | कटक | 1988 |
| IND 53 रन से जीता | इंदौर | 1988 |
| IND 2 विकेट से जीता | वडोदरा | 1988 |
| रद्द | जम्मू | 1988 |
| IND 7 विकेट से जीता | वडोदरा | 1994 |
| IND 107 रन से जीता | दिल्ली | 1994 |
| IND 8 विकेट से जीता | जमशेदपुर | 1995 |
| IND 6 विकेट से जीता | अमृतसर | 1995 |
| रद्द | मारगाव | 1995 |
| IND 5 विकेट से जीता | पुणे | 1995 |
| NZ 99 रन से जीता | नागपुर | 1995 |
| IND 6 विकेट से जीता | मुंबई | 1995 |
| IND 8 विकेट से जीता | बंगलूरू | 1997 |
| NZ 43 रन से जीता | राजकोट | 1999 |
| IND 174 रन से जीता | हैदराबाद | 1999 |
| IND 14 रन से जीता | ग्वालियर | 1999 |
| NZ 48 रन से जीता | गुवाहाटी | 1999 |
| IND 7 विकेट से जीता | दिल्ली | 1999 |
| बेनतीजा | चेन्नई | 2003 |
| NZ 4 विकेट से जीता | कटक | 2003 |
| IND 145 रन से जीता | हैदराबाद | 2003 |
| IND 40 रन से जीता | गुवाहाटी | 2010 |
| IND 8 विकेट से जीता | जयपुर | 2010 |
| IND 9 विकेट से जीता | वडोदरा | 2010 |
| IND 5 विकेट से जीता | बंगलूरू | 2010 |
| IND 8 विकेट से जीता | चेन्नई | 2010 |
| IND 6 विकेट से जीता | धर्मशाला | 2016 |
| NZ 6 रन से जीता | दिल्ली | 2016 |
| IND 7 विकेट से जीता | मोहाली | 2016 |
| NZ 19 रन से जीता | रांची | 2016 |
| IND 190 रन से जीता | विशाखापत्तनम | 2016 |
| NZ 6 विकेट से जीता | मुंबई | 2017 |
| IND 6 विकेट से जीता | पुणे | 2017 |
| IND 6 रन से जीता | कानपुर | 2017 |
| IND 12 रन से जीता | हैदराबाद | 2023 |
| IND 8 विकेट से जीता | रायपुर | 2023 |
| IND 90 रन से जीता | इंदौर | 2023 |