सिडनी थंडर्स बनी महिला बिग बैश टी-20 लीग चैंपियन, फाइनल में हारी मेलबर्न स्टार्स
सिडनी थंडर ने महिलाओं की बिग बैश टी-20 लीग के खिताब पर कब्जा जमा लिया। ऑस्ट्रेलिया की इस प्रतिष्ठित टी-20 लीग का फाइनल सिडनी में खेला गया था, जहां मेलबर्न स्टार्स को सात विकेट से हार का सामाना करना पड़ा। मेलबर्न स्टार्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 86 रन ही बना पाई। जवाब में सिडनी थंडर ने 13.4 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। यह सिडनी का दूसरी खिताब है।
What a win!
⚡⚡⚡#WBBL06 pic.twitter.com/YyMYlGjCLh— cricket.com.au (@cricketcomau) November 28, 2020विज्ञापन