चोट की वजह से बाहर हुए वावरिंका, स्विस इंडोर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे फेडरर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टैन वावरिंका को पीठ की चोट के कारण बासेल में चल रहे स्विस इंडोर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। वावरिंका को शुक्रवार को रोजर फेडरर के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेलना था, लेकिन प्री-क्वार्टरफाइनल मे जीत के बाद उन्हें पीठ में चोट लग गई। इससे पहले उन्होंने दूसरे दौर के मुकाबले में अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो को 6-3 3-6 7-5 से शिकस्त दी थी और एक घंटे बाद ही उन्हें हटना पड़ा।
तीन बार के 34 साल के ग्रैंडस्लैम विजेता ने कहा, ‘‘बुरी खबर यह है कि मुझे रिटायर होना पड़ रहा है।’’ इससे शीर्ष वरीय फेडरर को शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिये वाकओवर मिल गया।
बता दें कि वावरिंका विश्व के 15वें नंबर के खिलाड़ी हैं, वह यूएस ओपन और फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में और रॉटरडैम के फाइनल में पहुंचे थे। वह पिछले हफ्ते के एंटवर्प ओपन में एक चैम्पियनशिप क्लैश में एंडी मरे से हार गए थे।