{"_id":"599d34f84f1c1b73568b49cf","slug":"watch-tabraiz-shamsi-wicket-taking-celebration-you-have-could-not-seen-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैरेबियन प्रीमियर लीग: विकेट लेने का ऐसा जश्न पहले आपने कभी नहीं देखा होगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कैरेबियन प्रीमियर लीग: विकेट लेने का ऐसा जश्न पहले आपने कभी नहीं देखा होगा
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
तबरेज शमसी
- फोटो : twitter @cpl
कैरेबियन प्रीमियर लीग में गेंदबाज तबरेज शमसी ने विकेट लेकर कुछ अजीबोगरीब अंदाज में जश्न मनाया। यह अपने आप में अनोखा था। सेंट किट्स और नेवीस पेट्राइट्स एंड जमैका टालावहास के बीच हुए मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर तबरेज शमसी ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलीप्स को आउट करने के बाद अपने जूते को मोबाइल के रूप में उपयोग करते हुए कॉल कर विकेट लेने का जश्न मनाया। शमसी ने तलवे को कान पर लगाकर उसके ग्रूव्स को दबाया और फोन लगाया। दर्शकों ने विकेट लेने का ऐसा जश्न पहले कभी नहीं देखा होगा।
मैच में हालांकि क्रिस गेल और इविन लेविस ने शानदार खेल दिखाते हुए सेंट किट्स को टूर्नामेंट के प्ले ऑफ में पहुंचा दिया। सेंट किट्स ने यह मैच 37 रन से जीता।
विज्ञापन
गेल ने कैरेबियन प्रीमियर लीग के अपने 50 वें मैच में टी-20 कैरियर का 63 वां अर्धशतक जड़ा। गेल ने 55 गेंद में 71 नाबाद रन बनाए। तबरेज ने हालांकि चार ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट लिए लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। हालांकि विकेट का अजीब ढंग से जश्न मना वह पापुलर अवश्य हो गए।
विज्ञापन
Shamsi's unique wicket Celeb#CPL17 #BiggestPartyInSport #SKPvJT pic.twitter.com/c3aAU1KqSZ
— CPL T20 (@CPL) August 22, 2017विज्ञापन