फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wasim Jaffer resigns as Uttarakhand coach, Ramesh Powar appointed as new Mumbai coach

भारतीय क्रिकेट के दो जांबाज, एक ने दिया इस्तीफा तो दूसरा निखारेगा प्रतिभा

Tue, 09 Feb 2021 04:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 09 Feb 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
Wasim Jaffer resigns as Uttarakhand coach, Ramesh Powar appointed as new Mumbai coach
TEAM INDIA

उत्तराखंड क्रिकेट संघ (सीएयू) के मुख्य कोच और टीम इंडिया के पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने आगामी 20 फरवरी से शुरू होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, मुंबई क्रिकेट संघ ने भारत के लिए 31 वन-डे और दो टेस्ट खेलने वाले रमेश पोवार को मुंबई टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, संन्यास के बाद जाफर पिछले साल मार्च में उत्तराखंड टीम के मुख्य कोच नियुक्त किए गए थे। उन्होंने टीम चयन में हस्तक्षेप के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उत्तराखंड क्रिकेट संघ (सीएयू) ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। जाफर ने संघ को भेजे ई-मेल में लिखा, 'मैं खिलाड़ियों के लिए वास्तव में दुखी हूं क्योंकि मुझे लगता है कि उनके पास बहुत सारी संभावनाएं हैं और वे मुझसे बहुत कुछ सीख सकते हैं लेकिन गैर-योग्य खिलाड़ियों के चयन के लिए चयनकर्ताओं और सचिवों के हस्तक्षेप और पूर्वाग्रह के कारण वे ऐसे अवसर से वंचित हैं।'
विज्ञापन


पिछले साल मार्च में जाफर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। जाफर ने टीम इंडिया के 31 टेस्ट और दो एक वन-डे मैच खेले हैं। वह रणजी ट्रॉफी में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह 256 प्रथम श्रेणी मैचों में 50.95 के औसत से 19211 रन बनाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पोवार ने कोच नियुक्त किए जाने पर मुंबई क्रिकेट संघ का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा, 'मैं मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और ये जिम्मेदारी दी। मैं इस दायित्व को अच्छी तरह से निभाने की कोशिश करूंगा। ड्रेसिंग रूम में अच्छा माहौल बनाने की पूरी कोशिश करूंगा और क्रिकेट के सकारात्मक पहलू को सामने लाने की कोशिश करूंगा, जिसके लिएमुंबई हमेशा जाना जाता है।'

पूर्व घरेलू क्रिकेटर अमित पागनिस के इस्तीफे के बाद पोवार को यह जिम्मा सौंपा गया है। बता दें कि पोवार 2004-07 तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं, जिसमें उन्होंने 34 विकेट चटकाए हैं।मालूम हो कि पोवार को साल 2019 में इंडिया ए पुरुष टीम का गेंदबाजी कोच भी नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed