फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wasim Jaffer pics his playing 11 before IND-PAK match dose not reveal any name

IND vs PAK: वसीम जाफर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, लेकिन किसी भी खिलाड़ी का नहीं लिया नाम

Sun, 24 Oct 2021 02:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 24 Oct 2021 02:49 PM IST
सार

वसीम जाफर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अपनी पसंदीदा भारतीय बताई है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए 11 खिलाड़ियों का खुलासा किया है, लेकिन किसी भी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया है। 

विज्ञापन
Wasim Jaffer pics his playing 11 before IND-PAK match dose not reveal any name
वसीम जाफर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और उनके ट्वीट अक्सर क्रिकेट फैंस के बीच वायरल होते रहते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भी जाफर ने कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने इस मैच से पहले अपनी पसंदीदा भारतीय टीम भी बताई है, लेकिन किसी भी खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने खिलाड़ियों का नाम या उनकी फोटो लगाने की बजाय उनकी आईपीएल टीम का लोगो लगाया है। हालांकि उनका ट्वीट देखकर आसानी से यह पता लगाया जा सकता है कि जाफर किन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल करना चाहते हैं। इसके अलावा भी जाफर ने कई मजेदार ट्वीट किए हैं और उनके ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


वसीम जाफर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले आईपीएल टीमों के लोगो का कोलाज शेयर करते हुए लिखा "कल के लिए यह मेरी टीम है। आपकी टीम क्या है?"
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जाफर ने एक और ट्वीट करते हुए मजेदार मीम शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक क्रिकेट फैन भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले क्या सोच रहा होगा। 

बॉलीवुड फिल्म से जुड़ा एक मीम शेयर करते हुए जाफर ने लिखा इंडिया.... इंडिया। 
 

एक और मीम में जाफर ने दोनों देशों के फैंस की तुलना भी की। 
 

 

पाकिस्तान को फिर हराने के लिए तैयार है टीम इंडिया

भारतीय टीम एक बार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि पाकिस्तान को हराने के लिए टीम इंडिया को बेहतर खेल दिखाना होगा। शनिवार को जब उनसे पूछा गया कि इस मैच के चलते वो कितना दबाव महसूस कर रहे हैं तो कोहली ने कहा "मेरे हिसाब से पाकिस्तान की टीम काफी मजबूत है और हमेशा से एक मजबूत टीम रही है। उनके पास कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनके खिलाफ आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना पड़ता है। उनकी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो किसी भी समय मैच पलट सकते हैं। ऐसी टीम के खिलाफ आपको सबसे बेहतरीन प्लान बनाना पड़ता है और मैच के दौरान उस पर ठीक तरीके से अमल करना जरूरी होता है। हम लगातार जितना बेहतर खेल दिखाएंगे, उतना ही ज्यादा दबाव विपक्षी टीम पर होगा। इस वजह से हम हर हाल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed