भारतीय टीम को धमकाने वाली ऑस्ट्रेलियाई महिला नेता के वसीम जाफर ने मजे ले लिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम को चेतावनी देने वाली क्वींसलैंड की स्वास्थ्य मंत्री रोस बेट्स को वसीम जाफर ने करारा जवाब दिया है। पूरा मामला कुछ यूं है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौजूद भारतीय टीम पृथकवास के कड़े नियमों के कारण गाबा में खेलने के लिए इच्छुक नहीं है, जहां चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट खेला जाना है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, टीम इंडिया क्वीन्सलैंड में पृथकवास के कड़े नियमों के कारण ब्रिस्बेन नहीं जाना चाहती है और इसके बजाय सिडनी में ही लगातार दो मैच खेलना चाहती है। इस संबंध में जब क्वींसलैंड की स्वास्थ्य मंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने सख्त लहजे में भारतीय टीम को चेतावनी दे डाली।
रोस बैट्स ने कहा कि, 'अगर भारतीय टीम नियमों का पालन नहीं करना चाहती, तो यहां नहीं आएं।' मंत्री ने आगे कहा कि मेहमान टीम के लिए नियमों का पालन करना ही विकल्प है, अन्यथा उसे राज्य में नहीं आना चाहिए।'
वहीं, अब स्वास्थ्य मंत्री के इस बात का करारा जवाब देते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने ट्वीट कर कहा, 'हमारे नियमों से खेलें या न आएं। बैग में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी दे दी जाए।' बता दें कि जाफर ने अपने इस ट्वीट में जोफ्रा आर्चर की तस्वीर लगाई है, जिसमें वो पीछे एक बैग टांगे हुए हैं और मुस्कुरा रहे हैं।
Aus minister: "Play by our rules or don't come".
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) January 3, 2021
Indian team with Border-Gavaskar trophy in the bag 😉:#AUSvIND https://t.co/MRokmjL2Vy pic.twitter.com/yPhtg6Rp43
भारतीय खिलाड़ियों का एक रेस्त्रां में खाना खाने का वीडियो सामने आने के बाद उप कप्तान रोहित शर्मा सहित पांच भारतीय खिलाड़ियों को अलग-थलग रखा गया। इसके बाद कोरोना जैव सुरक्षित प्रोटोकॉल के संभावित उल्लंघन की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच चौथा और अंतिम टेस्ट मैच 15 जनवरी से खेला जाएगा। चार मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर है।