{"_id":"61828102867a726618020401","slug":"wasim-akram-says-todays-match-is-important-for-team-india-rohit-shuld-open","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND Vs AFG: वसीम अकरम बोले- आज का मैच भारत का भविष्य तय करेगा, रोहित से ओपनिंग कराना जरूरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND Vs AFG: वसीम अकरम बोले- आज का मैच भारत का भविष्य तय करेगा, रोहित से ओपनिंग कराना जरूरी
Wed, 03 Nov 2021 06:00 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 03 Nov 2021 06:00 PM IST
सार
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ मैच भारत के लिए काफी अहम रहने वाला है। इस मैच में भारत को रोहित से पारी की शुरुआत करानी चाहिए।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2021 में आज का दूसरा मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मैच अबू धाबी के शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। भारतीय टीम ने जहां अभी तक टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता नहीं खोला है, वहीं अफगानिस्तान की टीम अब तक दो जीत दर्ज कर चुकी है। भारत को अगर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है तो उसे हर हाल में आज जीत दर्ज करनी होगी।
भारत और अफगानिस्तान दोनों के लिए यह मुकाबला अहम है। भारतीय टीम ने पिछले मैच में रोहित शर्मा की जगह के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसका उसे खामियाजा भुगतना पड़ा। ऐसे में रोहित शर्मा दोबारा ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे जबकि केएल राहुल नंबर-चार पर उतर सकते हैं। सूर्यकुमार यादव ने पीठदर्द की समस्या के कारण पिछले मैच में हिस्सा नहीं लिया था और अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि वह चोट से उबरे हैं या नहीं। वहीं अफगानिस्तान की बात करें तो उसे असगर अफगान का मजबूत विकल्प चाहिए होगा। उस्मान घनी या हशमतुल्लाह शाहिदी में से किसी एक को मौका मिलेगा।
इस पर कुछ क्रिकेटर ने अपनी राय भी दी है।
किरण मोरे ने कू पर लिखा की, मैं सूर्या को टीम में वापस लाऊंगा वह स्पिनर के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
वसीम अकरम बोले टीम में ज्यादा छेड़छाड़ ठीक नहीं
वसीम अकरम ने भी इस मुकाबले को बहुत एहम बताते हुए कू किया, अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का मैच अहम है। इसमें जीत दर्ज करने से ही टूर्नामेंट में उसका भविष्य तय होगा। अफगानिस्तान ने तेजी से पहचान बनाई है। राशिद, नबी और मुजीब इस टीम की ताकत हो सकते हैं, लेकिन नवीन और हसन को अपने जोखिम पर ही खारिज करें। भारतीय टीम को स्पष्ट सोच के साथ उतरना होगा और रोहित को ओपनिंग पर वापस लाना होगा। टीम चयन में बहुत छेड़छाड़ ठीक नहीं। टीम को बेखौफ खेलना होगा।
बोरिया मजूमदार बोले जो हो गया है उसे भूल कर आगे की तैयारी करें
बोरिया मजूमदार ने भी कू पर अपनी राय देते हुए वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने कहा की भारत एक बेहतर टीम है अब उसे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम की तकनीक को देखना चाहिए और टॉस हारने के बाद भी अपना प्लान तैयार कर उतरे। जो हो गया है उसे भूल कर आगे की तैयारी करें।
जाफर बोले विराट की टीम घायल शेर की तरह
वसीम जाफर ने भी कू पर कहा, मुझे लगता है आज टीम इंडिया मैदान पर तूफान मचा देगी। इस वक्त विराट कोहली की टीम एक घायल शेर की तरह है इसलिए अफगानिस्तान के खिलाफ ये मुकाबला देखने वाला होगा। टीम इंडिया अफगान जलेबी से किस तरह निपटती है देखने में मजा आयेगा।

आज के मैच के लिए मेरी टीम। ईशान और वरुण की जगह सूर्य यादव और राहुल चाहर
- kiran more (@kiranmore) 3 Nov 2021
विज्ञापन
वसीम अकरम बोले टीम में ज्यादा छेड़छाड़ ठीक नहीं
वसीम अकरम ने भी इस मुकाबले को बहुत एहम बताते हुए कू किया, अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का मैच अहम है। इसमें जीत दर्ज करने से ही टूर्नामेंट में उसका भविष्य तय होगा। अफगानिस्तान ने तेजी से पहचान बनाई है। राशिद, नबी और मुजीब इस टीम की ताकत हो सकते हैं, लेकिन नवीन और हसन को अपने जोखिम पर ही खारिज करें। भारतीय टीम को स्पष्ट सोच के साथ उतरना होगा और रोहित को ओपनिंग पर वापस लाना होगा। टीम चयन में बहुत छेड़छाड़ ठीक नहीं। टीम को बेखौफ खेलना होगा।
- Wasim Akram (@wasimakramlive) 3 Nov 2021