फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wasim akram and shoaibl akhtar unhappy with mohammad amir retirement from test cricket

27 की उम्र में आमिर ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, नाराज अकरम और अख्तर ने की आलोचना

Sat, 27 Jul 2019 10:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 27 Jul 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
Wasim akram and shoaibl akhtar unhappy with mohammad amir retirement from test cricket
आमिर अकरम - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाजों वसीम अकरम और शोएब अख्तर ने 27 बरस की उम्र में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की आलोचना की है। आमिर ने शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया था।

विज्ञापन


पूर्व कप्तान अकरम ने ट्वीट किया, ‘मेरे लिए मोहम्मद आमिर का यह फैसला हैरानी भरा है क्योंकि इस उम्र में ही आप सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। टेस्ट क्रिकेट में ही आपके हुनर की असली परीक्षा होती है। पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया में दो टेस्ट और इंग्लैंड में तीन टेस्ट में आमिर की जरूरत होगी।’
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं शोएब ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘आमिर के पास यह पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा करने का समय था। यदि मैं 27 साल का होता तो टेस्ट क्रिकेट खेलता। यह किसी क्रिकेटर की असली परीक्षा है। आमिर को पाकिस्तान के लिए टेस्ट जीतने चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान अभी इस प्रारूप में जूझ रहा है।’ हालांकि पूर्व कप्तान वकार युनूस ने उन्हें वनडे के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए शुभकामनाएं।’



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed