फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   wasim akram advice to bowl inswingers helped junaid khan

अकरम की सलाह से जुनैद ने बरपाया कहर

Mon, 07 Jan 2013 08:34 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 07 Jan 2013 08:34 PM IST
विज्ञापन
wasim akram advice to bowl inswingers helped junaid khan

भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज में अपनी तेज और स्विंग गेंदों से कहर बरपाने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज जुनैद खान ने कहा कि पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने उन्हें भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरियां बताई थी। जुनैद ने कहा कि अकरम ने उन्हें भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ इनस्विंग डालने की सलाह दी थी जो उनके बेहद काम आई।

विज्ञापन


सफल रहा सहवाग के खिलाफ रणनीति
23 वर्षीय जुनैद ने कहा, ‘मैं ऐसा गेंदबाज हूं जो हमेशा अच्छी तेजी के साथ लगातार आउटस्विंगर फेंकने पर भरोसा करता हूं। लेकिन वसीम अकरम ने मुझसे इनस्विंगर पर काम करने के लिए कहा जो भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ मेरा हथियार बनेगा। लेफ्ट आर्म गेंदबाज के लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज को इस तरह की गेंद फेंकना स्वाभाविक है। लेकिन यदि एक बार वीरेंद्र सहवाग जैसे बल्लेबाज ने बाहर जाती गेंदों को भांप लिया तो वह आपकी गेंदों की खैर नहीं।'
विज्ञापन


पाक तेज गेंदबाज ने बताया, 'जब मैंने होमवर्क किया तो पाया कि सहवाग को अंदर आती गेंदों से परेशानी होती है। मैंने तभी से अपने मुख्य गेंदबाजी कोच मोहम्मद अकरम के साथ भीतर की ओर आती गेंद डालने के लिए कड़ी मेहनत शुरू कर दी।’ तीन मैचों में आठ विकेट चटकाने वाले जुनैद ने इस सीरीज के दौरान सहवाग, गौतम गंभीर और युवराज सिंह को एक-एक बार जबकि विराट कोहली को तीन बार पवेलियन की राह दिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेस से ज्यादा स्विंग अहम
जुनैद खान ने कहा कि उनके लिए तेजी से ज्यादा स्विंग अहम है। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी तेजी से कोई समझौता नहीं करना चाहता लेकिन स्विंग मेरी गेंदबाजी का सबसे अहम पहलू है। यदि किसी के पास अच्छी तेजी के साथ गेंद को लगातार मूव करने की काबिलियत है तो वह बल्लेबाज के दिमाग में खलबली मचा सकता है।’ इस बीच, जुनैद ने कहा कि उनके दिमाग में कोई तय लक्ष्य नहीं है और वह लंबे समय तक पाकिस्तान के लिए खेलना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed