{"_id":"62b2fada2e15041611765ebe","slug":"washington-sundar-will-also-play-county-cricket-to-return-to-form-after-cheteshwar-pujara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Washington Sundar: पुजारा के नक्शेकदम पर वॉशिंगटन सुंदर, फॉर्म में वापसी के लिए इंग्लैंड में खेलेंगे क्रिकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Washington Sundar: पुजारा के नक्शेकदम पर वॉशिंगटन सुंदर, फॉर्म में वापसी के लिए इंग्लैंड में खेलेंगे क्रिकेट
Wed, 22 Jun 2022 04:56 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 22 Jun 2022 04:56 PM IST
सार
सुंदर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस साल फरवरी में वनडे सीरीज में वापसी की थी, लेकिन चोटिल होने के कारण उन्हें फिर से बाहर होना पड़ा था।
विज्ञापन
वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत के युवा ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने चोट से वापसी के बाद इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने का फैसला किया है। सुंदर काउंटी टीम लंकाशायर की ओर से खेलेंगे। इसकी घोषणा लंकाशायर ने बुधवार को की। सुंदर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस साल फरवरी में वनडे सीरीज में वापसी की थी, लेकिन चोटिल होने के कारण उन्हें फिर से बाहर होना पड़ा था।
सुंदर पहली बार इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में खेलेंगे। सुंदर हाथ की चोट से उबर रहे हैं। मंगलवार (21 जून) को ही समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई सूत्र के हवाले से बताया था कि सुंदर काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे। सूत्र ने कहा था, ''वॉशिंगटन पूरी तरह से ठीक होने के करीब हैं। उन्हें लय हासिल करने के लिए मैदान में समय देना होगा। यह उन्हें सिर्फ लाल गेंद की क्रिकेट में मिलेगा। सुंदर लंकाशायर की ओर से खेलने के लिए जा रहे हैं। इससे वह और भी बेहतर होंगे।''
अलग-अलग फॉर्मेट में सुंदर की उपलब्धता पर लंकाशायर ने कहा, "वॉशिंगटन रॉयल लंदन एकदिवसीय प्रतियोगिता के लिए उप लब्ध रहेंगे। उसके बाद फिटनेस के आधार पर जुलाई में काउंटी चैंपियनशिप खेलेंगे। वॉशिंगटन अभी नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।'' लंकाशायर वर्तमान में सरे और हैम्पशायर के बाद काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन एक अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
वॉशिंगटन ने लंकाशायर क्रिकेट से कहा, ''मैं लंकाशायर क्रिकेट के साथ पहली बार काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए बेहद उत्साहित हूं। इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलना मेरे लिए एक शानदार अनुभव होगा और मैं ओल्ड ट्रैफर्ड में खेलने का इंतजार और ज्यादा नहीं कर सकता। मैं इस अवसर के लिए लंकाशायर क्रिकेट और बीसीसीआई दोनों को धन्यवाद देना चाहता हूं और अगले महीने टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद कर रहा हूं।"