फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफगानी गेंदबाज से उलझे शाहिद अफरीदी, कहा- जब तुम पैदा भी नहीं हुए थे तब से मैं शतक लगा रहा था

Tue, 01 Dec 2020 03:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 01 Dec 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Was scoring centuries before you were born said Shahid Afridi to afghanistani cricketer Naveen-ul-Haq during LPL 2020
शाहिद अफरीदी - फोटो : Screengrab from twitter video

श्रीलंका क्रिकेट द्वारा आयोजित पहले लंका प्रीमियर लीग में गहमागहमी बढ़ती जा रही है। पांच टीमों वाली इस टी-20 लीग से दुनिया के कई नामी क्रिकेटर खेल रहे हैं। इसमें पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। टूर्नामेंट में रनों के साथ-साथ खिलाड़ियों के बीच नोक-झोंक भी देखने को मिल रही है। ऐसा ही कुछ सोमवार को कैंडी टस्कर्स और गाले ग्लैडिएटर्स के बीच हुए मुकाबले में देखने को मिला। 



मैच के दौरान अफगानिस्तान के युवा क्रिकेटर नवीन-उल-हक पहले तो पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर से उलझे और फिर बाद में शाहिद अफरीदी के साथ भी जुबानी जंग में शामिल हो गए।

Was scoring centuries before you were born said Shahid Afridi to afghanistani cricketer Naveen-ul-Haq during LPL 2020
शाहिद अफरीदी - फोटो : social media

कैंडी टस्कर्स ने मैच में गाले ग्लेडियेटर्स को हराकर यहां सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। इसी दौरान रोमांचक मुकाबले में टस्कर्स के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक और ग्लेडियेटर्स के मोहम्मद आमिर और शाहिद अफरीदी के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। 

 
Was scoring centuries before you were born said Shahid Afridi to afghanistani cricketer Naveen-ul-Haq during LPL 2020
Mohammad Amir - फोटो : Getty

दरअसल 18वें ओवर की चौथी गेंद पर आमिर ने नवीन की गेंद पर चौका जड़ दिया, लेकिन इसकी अगली गेंद डॉट हो गई। इसके बाद अफगानी गेंदबाज ने आगे बढ़कर आमिर को कुछ बोलकर उकसाने की कोशिश की। हालांकि दोनों के बीच मामला वहीं खत्म भी हो गया, लेकिन इसके बाद 20वें ओवर में नवीन ग्लैडिएटर्स के कप्तान शाहिद अफरीदी से उलझ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Was scoring centuries before you were born said Shahid Afridi to afghanistani cricketer Naveen-ul-Haq during LPL 2020
शाहिद अफरीदी - फोटो : twitter@Saj_PakPassion

बाद में मैच खत्म होने पर जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, उसी वक्त अफरीदी ने नवीन को देखा और उनसे फिर से कुछ कहा। अफरीदी ने कथित तौर पर अफगानिस्तान के युवा खिलाड़ी से कहा, 'बेटा मैं तबसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगा रहा हूं, जब तुम पैदा भी नहीं हुए थे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed