फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Was a total flop in that series..Mohammad kaif on comparing shubman gill and virat kohli.

WTC 2023: मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान; बोले- गिल की तकनीक कोहली से बेहतर, विराट इंग्लैंड में फेल हुए थे

Mon, 05 Jun 2023 01:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 01:57 PM IST
सार

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि शुभमन और कोहली के बीच तुलना करना जायज नहीं होगा, क्योंकि कोहली में अभी भी कुछ खामियां हैं।

विज्ञापन
Was a total flop in that series..Mohammad kaif on comparing shubman gill and virat kohli.
शुभमन गिल और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल अपने शानदार प्रदर्शन कर लेकर काफी चर्चा में हैं। चाहे कोई भी प्रारुप हो इस सलामी बल्लेबाज ने हमेशा अपने प्रदर्शन से टीम के लिए एक अहम भूमिका निभाई है। शुभमन की तुलना कई बार महान सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से भी की जाती रही है। भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि शुभमन और कोहली के बीच तुलना करना जायज नहीं होगा, क्योंकि कोहली में अभी भी कुछ खामियां हैं।
विज्ञापन


मोहम्मद कैफ ने कहा- सचिन भी एक संपूर्ण बल्लेबाज थे, अगर मैं विराट और सचिन की तुलना करूं तो विराट की कुछ कमजोरियां हैं। वह साल 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ फेल हुए थे। जेम्स एंडरसन ने उन्हें ऑफ-स्टंप के बाहर खासा परेशान किया था, जिसका विराट के पास कोई जवाब नहीं था। उस पूरी सीरीज में वह फ्लॉप रहे थे।
विज्ञापन


कैफ ने आगे कहा "मुझे लगता है कि गिल की तकनीक काफी हद तक तेंदुलकर की तरह है। इस समय उन्हें आउट करना काफी मुश्किल है। उनके खेल में कोई खामी नजर नहीं आ रही है। सचिन और विराट दोनों ही दिग्गज हैं, मैंने दोनों के साथ क्रिकेट खेला है लेकिन, कोहली की अपनी कमजोरियां हैं। अगर हम तकनीक और मानसिक ताकत की बात करें तो गिल भी सचिन जैसे महान बल्लेबाज बनने की राह पर हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय टीम और अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस दोनों के लिए चमत्कार करने के बाद, गिल को इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खेल के सबसे लंबे प्रारूप पर ध्यान केंद्रित करने की जरुरत होगी। इंग्लैंड के ओवल में भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। 


शानदार फॉर्म में हैं गिल
शुभमन गिल फिलहाल अपने करियर की सबसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। वह इस साल तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए शतक लगा चुके हैं। आईपीएल 2023 में भी उन्होंने तीन शतक लगाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। हालांकि, इंग्लैंड के हालातों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ बड़ी पारी खेलना गिल के लिए आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed