फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Warm-up Test: India A as Australia A bowled out for 108

पहले दिन गिरे 20 विकेट, बुमराह की फिफ्टी के बाद गेंदबाजों के घातक खेल से भारत मजबूत

Fri, 11 Dec 2020 06:36 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 11 Dec 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Warm-up Test: India A as Australia A bowled out for 108
भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए - फोटो : ट्विटर
भारत ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच के बारिश से प्रभावित पहले दिन, पहली पारी में 86 रन की बढ़त हासिल कर ली। पहले दिन 20 विकेट गिरे। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए, इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ए की टीम 108 रन ही बना पाई। पहले दिन कुल 20 विकेट गिरे।
विज्ञापन


जसप्रीत बुमराह के करियर के पहले अर्धशतक के बाद भारतीय तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाकर दूधिया रोशनी में खेले जा रहे इस मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। बुमराह ने उस पिच पर अपने करियर का पहला अर्धशतक जमाया जिस पर भारत और ऑस्ट्रेलिया 'ए' के बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते नजर आए।
विज्ञापन

विराट-पुजारा नहीं खेल रहे मैच

Warm-up Test: India A as Australia A bowled out for 108
pujara virat

भारत ने कप्तान विराट कोहली और टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा को इस दिन रात्रि मैच में विश्राम दिया, लेकिन उसके अन्य प्रमुख बल्लेबाज नहीं चल पाए। कोहली और पुजारा की अनुपस्थिति में भारतीय मध्यक्रम लड़खड़ा गया और उसने 21 रन के अंदर सात विकेट गंवाए, जिससे उसका स्कोर दो विकेट 102 रन से नौ विकेट पर 123 रन हो गया था।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम अगर 194 रन तक पहुंची तो इसका श्रेय बुमराह की नाबाद 55 रन की पारी को जाता है जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल हैं। उन्होंने मोहम्मद सिराज (22) के साथ दसवें विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। इसके बाद मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया ए के शीर्ष क्रम को लड़खड़ा दिया और ऑस्ट्रेलिया ए की पूरी टीम को 108 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।

शमी ने 29 रन देकर तीन विकेट लिए। बुमराह (33 रन देकर दो) ने अपेक्षानुरूप गेंदबाजी में भी जलवा बिखेरा जबकि नवदीप सैनी (19 रन देकर तीन) और सिराज (26 रन देकर एक) ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का दावा मजबूत किया। भारतीय पारी अगर 48.3 ओवर तक चली तो ऑस्ट्रेलिया ए की टीम 32.2 ओवर तक ही टिक पाई।

रहाणे, पंत, साहा सब फेल

Warm-up Test: India A as Australia A bowled out for 108
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

भारत ने मयंक अग्रवाल (दो) का विकेट जल्दी गंवा दिया, जिन्होंने सीन एबॉट की गेंद पर ढीला शॉट खेलकर अपना विकेट इनाम में दिया। पृथ्वी शॉ (40) और शुभमन गिल (43) दोनों अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। ये दोनों एडीलेड में 17 दिसंबर से शुरू होने पहले दिन रात्रि टेस्ट मैच में अग्रवाल का सलामी जोड़ीदार बनने के दावेदार हैं, लेकिन उन्होंने सीमित ओवरों के मूड में बल्लेबाजी की।

अब निगाहें हनुमा विहारी पर टिकी थी जो पहले अभ्यास मैच में भी 15 और 28 रन ही बना पाए थे। यह टेस्ट विशेषज्ञ हालांकि इस बार भी 15 रन से आगे नहीं बढ़ पाया और मध्यम गति के गेंदबाज जैक विल्डरमठ की गेंद पर बोल्ड हो गया। यहीं से भारतीय पारी पतन शुरू हुआ। गिल अगले ओवर में पवेलियन लौटे जबकि पहले अभ्यास मैच में शतक जड़ने कप्तान अंजिक्य रहाणे केवल चार रन बनाकर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। भारत ने इस मैच में ऋषभ पंत (5) को विकेटकीपर और ऋद्धिमान साहा (0) को विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में अंतिम एकादश में रखा था, लेकिन दोनों नहीं चल पाए।

विज्ञापन

बुमराह ने ठोकी फिफ्टी

Warm-up Test: India A as Australia A bowled out for 108
बल्लेबाजी के दौरान जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर @BCCI

जब लग रहा था कि भारत सस्ते में पवेलियन लौट जाएगा तब बुमराह ने लंबे शॉट खेलने के अपना कौशल दिखाया अपने प्रथम श्रेणी करियर का पहला अर्धशतक जमाया। इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर 16 रन था। उनका एक शॉट ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के सिर पर लगा, जिससे उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। बुमराह ने 57 गेंदों का सामना किया तथा सदरलैंड की गेंद पर छक्के से अर्धशतक पूरा किया। सिराज ने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। 

ऑस्ट्रेलिया 'ए' की तरफ से एबट और विल्डरमठ ने तीन–तीन विकेट लिए, इसके बाद भारतीय तेज गेंदबाजों ने अनुकूल परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाकर आस्ट्रेलिया 'ए' के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली, उसके अब तक केवल चार बल्लेबाज अनुभवी मार्कस हैरिस (26), निक मैडिनसन (19), कप्तान एलेक्स कैरी (32) और विल्डरमठ (12) ही दोहरे अंक में पहुंचे हैं। पहले टेस्ट के लिए अदद सलामी जोड़ी की तलाश में जुटे ऑस्ट्रेलिया ने हैरिस और बर्न्स से पारी का आगाज करवाया, लेकिन इनमें से कोई भी प्रभावित नहीं कर पाया। खराब फार्म में चल रहे बर्न्स को बुमराह ने अपनी दूसरी गेंद पर ही विकेट के पीछे कैच करा दिया जिससे उनके पहले टेस्ट में खेलने की संभावना भी क्षीण पड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed